Gold Silver Rate Today 18 September 2023 : आज हरितालिका तीज के मौके पर सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले सोने चांदी के ताजा भाव जान लें क्योंकि आज सोमवार को सोने चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। सोना और चांदी अपने पुराने रेट पर चल रहे है। राहत की बात ये है कि फिलहाल सोना 61 हजार तो चांदी 76 हजार से नीचे चल रही है।

18 सितंबर को सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज सोमवार को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 55,060 और 24 कैरेट के दाम 60,050 पर ट्रेंड कर रहे है। वही 1 किलो चांदी (Silver rate Today) का भाव 74700 रुपए चल रही है ।

जानिए 22 कैरेट सोने का भाव

आज सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 54, 960/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 55,060/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता ,मुंबई सराफा बाजार में 55,050/- रुपये ट्रेंड कर रही है।

जानिए 24 कैरेट सोने का भाव

आज रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 59, 950/- रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 60,050/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 60,050/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 60,080/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 60,330/- रुपये ट्रेड कर रही है।

क्या होता है 22 और 24 कैरेट में अंतर

दरअसल, ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। वही 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

जानिए 1 किलो चांदी का भाव

आज सोमवार जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 74700/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 78,200/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 74700 रुपए चल रही है।