Hindi News

Gold Silver Rate : चांदी हुई सस्ती, नहीं बदले सोने की कीमत, ये हैं ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : चांदी हुई सस्ती, नहीं बदले सोने की कीमत, ये हैं ताजा रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक शनिवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में कोई बदलाव नहीं दिखा, सोना शुक्रवार के बंद भाव पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में गिरावट देखी गई, चांदी 400 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 48,150
मुंबई सराफा बाजार 48,100
कोलकाता सराफा बाजार 48,500
चेन्नई सराफा बाजार 46,220

 

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 52,530
मुंबई सराफा बाजार 49,100
कोलकाता सराफा बाजार 51,200
चेन्नई सराफा बाजार 50,420

 

ये भी पढ़ें – पूर्व विधायक और IAS अफसर पर रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप, महिला ने कोर्ट से मांगी मदद

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 65,600
मुंबई सराफा बाजार 65,600
कोलकाता सराफा बाजार 65,600
चेन्नई सराफा बाजार 70,400
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – Modi Cabinet: प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, की यह बड़ी मांग

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – Bhopal News: DJ वाले बाबू के लिए बीजेपी विधायक ने किया ट्वीट, की यह मांग

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews