Hindi News

Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में तेजी , सोना चार दिन पुराने रेट पर, जानिए ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में तेजी , सोना चार दिन पुराने रेट पर, जानिए ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक बुधवार सुबह भी सोने की कीमत (Gold Rate) तीन दिन के पुराने भाव पर ही स्थिर थी,  वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में उछाल देखा गया । चांदी में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई।

मंगलवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 46,140 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़े – Indore News: टैफिक सिग्नल पर लड़की को डांस करना पड़ा भारी, गृह मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,140 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,550 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,600 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 50,340 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49,250 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,660 रुपये प्रति दस ग्राम है।

ये भी पढ़ें – Bribe : लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा एएसआई, रिश्वत लेते रंगेहाथों धराया

चार महानगरों में चांदी का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,700 रुपये प्रति किलोग्राम है।
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – MP : लापरवाही पर फिर गाज, 2 अधिकारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित, 3 को नोटिस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews