Hindi News

Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोने की चमक हुई कम, जानिए ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोने की चमक हुई कम, जानिए ताजा रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार 23 दिसंबर 2021 (23 December 2021) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई। सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) में तेजी दर्ज की गई। चांदी 400 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (23 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,290
मुंबई सराफा बाजार 46,990
कोलकाता सराफा बाजार 47,390
चेन्नई सराफा बाजार 45,560

 

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (23 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,590
मुंबई सराफा बाजार 47,990
कोलकाता सराफा बाजार 50,090
चेन्नई सराफा बाजार 49,700

 

ये भी पढ़ें – MP : पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर बड़ी अपडेट, 1 जनवरी से शुरू होंगे पुलिस के दो कोर्ट, 4 जोन में बाटेंगे थाने

चार महानगरों में चांदी का भाव (23 December 2021)
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 62,300
मुंबई सराफा बाजार 62,300
कोलकाता सराफा बाजार 62,300
चेन्नई सराफा बाजार 66,200
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: थाना प्रभारी पर भारी पड़े पूर्व मंत्री, आरोपी को छोड़ना पड़ा

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – इलेक्ट्रिक गाड़ी करंट मारेगी ! वो कुछ अजीबोगरीब बातें जो EV के बारे में बिलकुल झूठ हैं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews