Alphabet MCap: जल्द ही गूगल की 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्किट कैप क्लब में हो सकती है एंट्री, एआई ने बदली गूगल की तस्वीर

Alphabet MCap: जल्द ही गूगल की 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्किट कैप क्लब में हो सकती है एंट्री, एआई ने बदली गूगल की तस्वीर

Alphabet MCap: दुनिया की सभी बड़ी कंपनियों की बात की जाए तो फिलहाल सभी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर एक दुसरे से कॉम्पिटिशन करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि अभी इसमें कुछ ही कंपनियों को सफलता मिली हैं। लेकिन अब इसकी रेस धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं। हालांकि कई लोगों को अभी भी लगता हैं कि इससे आम लोगों का क्या लेना देना हैं तो हम आपको बता दें कि यह रेस का सबसे बड़ा हिस्सा आमजन ही हैं। दरअसल इस बदली हुई परिस्थिति के कारण ही शेयर बाजार की दुनिया के समीकरणों में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है।

एनविडिया ने एमकैप में छलांग लगाई:

दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के रथ पर सवार होकर एनविडिया ने अभी हाल ही में शेयर बाजार में उड़ान भरी है। आपको बता दें की एआई ने एनविडिया कंपनी को ऐसा बूस्ट दे दिया है कि अब इसे पकड़ना कई दिग्गजों की बस की बात भी नहीं है। दरअसल इस कंपनी के शेयर ने बड़ी बड़ी कंपनियों को पछाड़ दिया हैं। दरअसल आपको जानकर हैरानी होगी कि एनविडिया ने गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा, अमेजन, टेस्ला को पीछे छोड़ दिया हैं।

गूगल की एंट्री की संभावना:

अब गूगल के शेयरों यानी उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के स्टॉक को एआई से पंख लग रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फाबेट की एआई स्ट्रेटजी पर निवेशक जमकर अपना भरोसा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अब इससे कंपनी के शेयर मजबूत हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अब इस तेजी से के चलते कंपनी का मार्किट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच सकता है।

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां: यदि गूगल की एमकैप 2 ट्रिलियन डॉलर के पार निकलती है, तो वह अमेरिकी बाजार समेत पूरी दुनिया की चौथी ऐसी कंपनी बन जाएगी। दरअसल अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड अभी सिर्फ 3 ही ऐसी कंपनियां आपको मिलेगी, जिनका मार्केट कैप 2-2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews