Hindi News

HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! 20 फरवरी को नहीं मिलेंगी ये सेवाएं, डाउनटाइम अलर्ट जारी

Published:
एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ घंटे के लिए कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। लेनदेन में भी परेशानी हो सकती है। सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है। 
HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! 20 फरवरी को नहीं मिलेंगी ये सेवाएं, डाउनटाइम अलर्ट जारी

प्राइवेट सेक्टर एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट (HDFC Bank Alert) सामने आई है। 20 फरवरी को कुछ सेवाएं कुछ घंटे के लिए अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। इस बात की जानकारी बैक अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। हालांकि डाउन टाइम खत्म होने के बाद सर्विस फिर से पहले की तरह उपलब्ध हो जाएगी।

यह कदम बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के लिए उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट्स किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवा सुनिश्चित हो सके। इस जानकारी बैंक पहले ही खाताधारकों से साझा करते हैं। ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। और वे समय रहते इन सेवाओं से संबंधित काम पूरा कर सकें।

डॉमेस्टिक और इंटनेशनल ट्रांजेक्श में होगी परेशानी 

20 फरवरी 2026 को सुबह 1 बजे से लेकरसुबह 5:00 बजे तक पूरे 4 घंटे ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट सेफ क्रेडिट कार्ड के जरिए डोमेस्टिक या इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। न ही उन्हें पैसों को लोड या रीलोड और फॉरेक्स कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। हे। सेवाएं अस्थायी रूप से बंद होंगी। इस दौरान ग्राहक डोमेस्टिक इंटरनेशनल एटीएम और इन स्टोर ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम, पीओएस के साथ टैप एंड पे जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके बाद 25 फरवरी को भी ये सर्विस बाधित रहेगी।

फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड सर्विस भी बाधित रहेगी 

20 फरवरी सुबह 1:00 बजे से लेकर 5:00 तक ईकॉम, फॉरेक्स कार्ड लोडिंग के जरिए प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग और इंस्टेंट लोड-रीलोड की सुविधा भी बाधित रहने वाली है। इस दौरान एटीएम विड्रोल, पीओएस और टैप एंड पे ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 18 फरवरी 3:00 AM से लेकर 3:30 AM तक पूरे 30 मिनट ये सेवाएं बाधित थी। वहीं 15 फरवरी को पूरे 3 घंटे ग्राहकों को इन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाया था।

यहाँ देखें बैंक का नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews