Hindi News

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का ऐलान, 2 नवंबर को नहीं मिलेगी ये दो सर्विस, अलर्ट जारी 

Published:
एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कुछ समय के लिए दो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। जिसके कारण लेनदेन में परेशानी होनी। ग्राहकों को सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का ऐलान, 2 नवंबर को नहीं मिलेगी ये दो सर्विस, अलर्ट जारी 

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक “HDFC Bank” ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। 2 नवंबर को कुछ सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। जिसका असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा। लेनदेन में परेशानी हो सकती है। शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण यह कदम उठाया गया है। इस दौरान  सिस्टम में अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित हो सके। इस बात की जानकारी बैंक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही दी है। ताकि ग्राहकों सही समय पर इन सेवाएं से जुड़े काम निपटा सकें।

2 नवंबर 1:00 AM से लेकर सुबह 5:00 तक पूरे 4 घंटे म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान ग्राहक म्युचुअल फंड से संबंधित निवेश और रिडेंप्शन नहीं कर पाएंगे। न ही स्विच ट्रांजेक्शन या एसआईपी ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। एसआईपी या एसटीपी रजिस्ट्रेशन या मोडिफिकेशन जैसे काम पर भी रोक रहेगी। हालांकि सुबह 5:00 के बाद सेवाएं फिर से पहले की तरह शुरू हो जाएंगी।

यह सर्विस भी रहेगी बंद 

2 नवंबर सुबह 3:00 से लेकर सुबह 6:00 बजे तक फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड की सेवाएं बाधित रहेगी। डाउन टाइम के दौरान कस्टमर प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग या इंस्टेंट रीलोड नहीं कर पाएंगे। यानी इस दौरान कस्टमर फोरेक्स कार्ड नई राशि लोड नहीं कर पाएंगे।

यदि आप विदेश यात्रा पर हैं या इसकी योजना बना रहे हैं, तो डाउनटाइम का खा ख्याल रखें। इसके हिसाब से पहले ही प्लानिंग कर लें। हालांकि एटीएम विथ्ड्रॉल, ईकॉम, टैप एंड पे और POS ट्रांजेक्शन की पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंकिंग असुविधा को कम करने के लिए निर्धारित अपडेट से पहले या बाद में लेनदेन की योजना बनाने की सलाह  बैंक ने दी है।


1 नवंबर को बंद थी ये सर्विस 

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। यह बैंकिंग सिस्टम में सुरक्षा और तेजी बरकरार रखने के लिए जरूरी होता है। 31 अक्टूबर रात 11:00 बजे से लेकर 1 नवंबर सुबह 1:00 बजे तक पूरे 2 घंटे क्रेडिट कार्ड रीवार्ड रिडेंप्शन सर्विस बंद थी। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को रिवॉर्ड या कैशबैक को रिडीम करने की अनुमति नहीं थी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews