Hindi News

HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! 26 अक्टूबर को बंद रहेगी ये 2 सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी 

Last Updated:
एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ घंटे के लिए ट्रांजेक्शन संबंधित कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। 
HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! 26 अक्टूबर को बंद रहेगी ये 2 सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी 

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक में शेड्यूल मेंटेनेंस (HDFC Bank Downtime Alert) का ऐलान किया है। इस दौरान सिस्टम में कुछ अपडेट किए जाएंगे। ताकि कस्टमर के लिए निर्बाध सेवा सुनिश्चित हो सके। 26 अक्टूबर को कुछ घंटे के लिए क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से संबंधित कुछ सेवाएं बाधित रहेगी। जिसके कारण कस्टमर को लेनदेन में परेशानी भी हो सकती है। इसलिए ग्राहकों को इन सर्विसेज से जुड़े काम मेंटेनेंस से पहले या बाद में निपटाने की सलाह दी जाती है।

बैंक ने डाउनटाइम की जानकारी अपने ऑफिशियल वेबसाइट http://www.hdfcbank.com पर दी है। रविवार होने के कारण बैंक के सभी ब्रांच भी बंद रहेंगे। राहत की बात यह है कि सेवाएं नॉन-पीक आवर्स में बाधित रहेंगी। निर्धारित समय के बाद कस्टमर्स फिर से सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। बता दें कि सभी बैंक समय-समय रखरखाव कार्य करते हैं। यह बैंकिंग सिस्टम/सर्वर के लिए जरूरी होता है। सिस्टम में नए सुरक्षा प्रोटोकॉल और तकनीकी मानकों के हिसाब से बदलाव करते हैं। ताकि खाताधारकों को फास्ट, सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाएं मिल सके।

डेबिट कार्ड से जुड़ी सेवाएं कब बाधित रहेंगी?

26 अक्टूबर रविवार को 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी नेट बैंकिंग पर सभी प्रकार के डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन बंद रहेंगे। यदि आप नेटबैंकिंग पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके शॉपिंग या कुछ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह काम नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा कस्टमर आईपिन भी जेनरेट नहीं कर पाएंगे। मतलब आप अपने इंटरनेट पिन को रिसेट या क्रिएट नहीं कर पाएंगे, जो नेट बैंकिंग में लॉग इन के लिए जरूरी होता है।

क्रेडिट कार्ड सर्विस भी बंद रहेगी 

26 अक्टूबर को 1:00 AM से लेकर 4:00 AM तक पूरे 3 घंटे ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड रीवार्ड रिडेंप्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर  शॉपिंग वाउचर या गिफ्ट कार्ड को कार्ड को रिडीम नहीं कर पाएंगे।

25 अक्टूबर को भी बंद रहेगी ये सर्विस 

25 अक्टूबर को 1 AM से लेकर 5:00 AM तक पूरे 4 घंटे डीमैट ट्रांजेक्शन की सुविधा एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर बंद थी। इसके अलावा इसी दिन 1 AM से लेकर 5:30 AM तक पूरे 4.5 घंटे NEFT ट्रांजेक्शन एचडीएफसी नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप के लिए बंद की गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews