Hindi News

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट, 11 और 12 अप्रैल को बंद रहेगी ये सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी

Published:
एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी है। दो दिन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए कुछ बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहकों को सही समय पर जरूरी काम करने की सलाह दी जाती है। 
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट, 11 और 12 अप्रैल को बंद रहेगी ये सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी

एचडीएफसी बैंक देश के बड़े बैंकों में से एक है। यह कई सेवाएं ऑफर करता है। लाखों ग्राहक इससे जुड़े हुए हैं। यदि आपका भी इस बैंक में खाता है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 11 और 12 अप्रैल को कुछ देर के लिए फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड से जुड़ी सर्विस बाधित (HDFC Bank Downtime Alert) रहेगी। कस्टमर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण यह कदम उठाया है। इस दौरान सिस्टम में अपग्रेड किए जाएंगे। ताकि खाताधारकों के लिए निर्बाध और तेज सेवाएं सुनिश्चित हो सके। इसकी जानकारी एचडीएससी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। इसलिए ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले या बाद में फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड से संबंधित लेनदेन की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

कब अनुपलब्ध रहेंगी सेवाएं?

बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 11 अप्रैल को 2:30 AM से लेकर 6: 30 AM तक पूरे चार घंटे प्रीपेड कार्ड, नेट बैंकिंग इंस्टेंट रीलोड के जरिए फॉरेक्स कार्ड रीलोड की सर्विस नहीं मिलेगी। वहीं 12 अप्रैल को 3:00 AM से लेकर 6:00 AM पूरे तीन घंटे तक भी यह सर्विस बाधित रहेगी।

अन्य सेवाओं पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

इस दौरान ईकॉम, एटीएम विड्रॉल, POS और टैप एंड पे ट्रांजेक्शन सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फॉरेक्स कार्ड के स्थान पर इसका इस्तेमाल ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा यूपीआई लेनदेन, एनईएफटी, आरटीजीएस और अन्य सेवाएं भी जारी रहेंगी।

7 अप्रैल को बाधित थी यह सर्विस 

7 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक PayZapp और पिक्सल क्रेडिट कार्ड सर्विस सस्थायी रूप से बंद थी। 3:00 AM और 3:30 AM तक पूरे 30 मिनट ग्राहकों को इन सेवाओं का लाभ नहीं मिला था। जिसके कारण ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews