स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल है। इस पर अलग-अलग संस्थान विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। नेशनल कोऑर्डिनेटर में से एक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) भी है। एनआईओएस ने हाल में 48 नए कोर्स लॉन्च किए हैं। जिसकी शुरुआत 7-8 अप्रैल के बीच हो चुकी है। स्टूडेंट्स 30 सितंबर 2026 तक इन पाठ्यक्रमों के लिए एनरोलमेंट कर सकते हैं।
इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन करने के लिए छात्रों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। केवल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस सूची में कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स के अलावा कई वोकेशनल कोर्स भी शामिल हैं। सभी की अवधि 24 सप्ताह है। वहीं पढ़ाई ऑनलाइन मोड में एनआईओएस के विभिन्न शिक्षकों द्वारा करवाई जाएगी।
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले स्वयं पोर्टल वेबसाइट http://swayam.gov.in/ पर जाएं।
- नए यूजर्स सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए “Sign in/Register” के टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्स कैटेलॉग के ऑप्शन पर जाएं। नेशनल कॉर्डिनेटर के तौर पर एनआईओएस कॉ सेलेक्ट करें।
- फिर पाठ्यक्रम को सर्च करें और सेलेक्ट करें।
- इसके बाद “Join” बटन पर क्लिक करें।

सेकन्डेरी और सीनियर सेकन्डेरी पाठ्यक्रमों के नाम
- सेकेंडरी अकाउंटेंसी
- सेकेंडरी भारतीय दर्शन
- सेकेंडरी बिजनेस स्टडीज
- सेकेंडरी डेटा एंट्री ऑपरेशन
- सेकेंडरी इकोनॉमिक्स
- सेकेंडरी इंग्लिश
- सेकेंडरी हिंदी
- सेकेंडरी होम साइंस
- सेकेंडरी इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज
- सेकेंडरी मैथ्स
- सेकेंडरी पेंटिंग
- सेकेंडरी साइकोलॉजी
- सेकेंडरी संस्कृत
- सेकेंडरी संस्कृत साहित्य
- सेकेंडरी संस्कृत व्याकरण
- सेकेंडरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- सेकेंडरी सोशल साइंस
- सेकेंडरी वेद अध्ययन
- सीनियर सेकेंडरी बिजनेस स्टडीज
- सीनियर सेकेंडरी फिजिक्स
- सीनियर सेकेंडरी अकाउंटेंसी
- सीनियर सेकेंडरी बायोलॉजी
- सीनियर सेकेंडरी केमिस्ट्री
- सीनियर सेकेंडरी कंप्यूटर साइंस
- सीनियर सेकेंडरी इकोनॉमिक्स
- सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश
- सीनियर सेकेंडरी एनवायरमेंटल साइंस
- सीनियर सेकेंडरी हिंदी
- सीनियर सेकेंडरी हिस्ट्री
- सीनियर सेकेंडरी होम साइंस
- सीनियर सेकेंडरी इंट्रोडक्शन टू लॉ
- सीनियर सेकेंडरी लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस
- सीनियर सेकेंडरी मैथमेटिक्स
- सीनियर सेकेंडरी पेंटिंग
- सीनियर सेकेंडरी साइकोलॉजी
- सीनियर सेकेंडरी संस्कृत
- सीनियर सेकेंडरी सोशियोलॉजी
- सीनियर सेकेंडरी ज्योग्राफी
ये वोकेशन कोर्स भी उपलब्ध
एनआईओएस 11 वोकेशनल कोर्सेज ऑफर कर रहा है। जिसे कोई भी विद्यार्थी ज्वाइन कर सकता है। इस लिस्ट में मशरूम प्रोडक्शन, पंचकर्म असिस्टेंट, पोल्ट्री फार्मिंग, योग टीचर्स, हेयर केयर एंड स्टाइलिंग, कम्युनिटी हेल्थ, CRM डोमेस्टिक वॉइस, बी कीपिंग, ब्यूटी थेरेपी, बेसिक कंप्यूटिंग और ऑटोमेटिक सर्विसेज टेक्नीशियन (फोर व्हीलर) शामिल हैं।






