Hindi News

स्कूलों को CBSE का नोटिस, बोर्ड परीक्षा 2026 के डेटा में सुधार का मौका, 13 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा पोर्टल 

Published:
सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र के तौर पर फिक्स किए गए स्कूलों के लिए नोटिस जारी किया है। बोर्ड परीक्षा से जुड़े डेटा में सुधार के लिए OECMS पोर्टल एक्टिव किया गया है। यह सुविधा निर्धारित समय सीमा तक ही उपलब्ध रहेगी। 
स्कूलों को CBSE का नोटिस, बोर्ड परीक्षा 2026 के डेटा में सुधार का मौका, 13 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा पोर्टल 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एग्जामिनेशन सेंटर के तौर पर तय किए गए स्कूलों के लिए अहम नोटिस जारी किया है। एग्जामिनेशन सेंटर को ओईसीएमएस पोर्टल पर डेटा चेक करने और किसी भी गलती को ठीक करने का मौका दिया जाएगा। जिसकी तारीख भी घोषित कर दी गई है।

स्कूल डेटा में सुधार से संबंधित रिक्वेस्ट 11 अप्रैल 2026 तक संबंधित रीजनल ऑफिस में कर सकते हैं। सभी सेंटर सुपरिंटेंडेंट/ स्कूल हेड से यह अनुरोध किया गया है कि वेसीएमएस पोर्टल पर डाटा चेक करें और गलतियों को ठीक करें। साथ ही रीजनल ऑफिस से सलाह करके छूटे हुए डेटा एंटर करें। यह काम 13 अप्रैल 2026 तक पूरा करना होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का कोई भी रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीबीएसई ने नोटिस में क्या कहा?

सीबीएसई ने नोटिस में बताया कि बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम खोला जाएगा। इसके लिए तैनात कर्मचारियों की संख्या, कैंडिडेट की उपस्थिति/अनुपस्थिति, कमरे इस्तेमाल इत्यादि जानकारी ओईसीएमएस पोर्टल में अपने आप लिया जाता है। पहले भी कई स्कूलों ने सीबीएसई से स्टूडेंट या कर्मचारियों के बारे में गलत उत्तर भरने या इसमें सुधार की बात की ठी, जिसकी वजह से आईपीएस पर गलत दावा किया गया। इसलिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है।

Opening_OECMS_Portal_08042026

प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पेमेंट जारी 

सीबीएसई ने प्रैक्टिकल 2026 परीक्षा के लिए स्कूलों, ऑब्जर्वर और एक्सटर्नल एग्जामिनर को पेमेंट जारी कर दिया है। इससे संबंधित एक नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने पाया कि कई स्कूलों ने गलत अकाउंट डिटेल दिया था, जिसके कारण पेमेंट को रिजेक्ट कर दिया गया। इसीलिए बाकी सभी स्कूलों से आईपीएस प्रैक्टिकल पोर्टल पर बैंक अकाउंट डिटेल के साथ जरूरी डेटा पर भरने और उसे फ्रिज करने की सलाह दी गई है। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आईपीएस पोर्टल 16 अप्रैल 2026 तक एक्टिव रहेगा।

Releases_Payment_Observers_Practical_Examinations_2026_08042026

दसवीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जल्द 

सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परिणाम अप्रैल में कभी भी घोषित हो सकता है। हालांकि कोई भी निश्चित तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 अप्रैल तक चलने वाली है। जिसके परिणाम मई या जून में घोषित किए जाएंगे। अपडेट के लिए छात्रों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews