इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल परीक्षा (ICAI CA Exam) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले फाइनल परीक्षा साल में तीन बार आयोजित होती थी- जनवरी, मई और सितंबर। लेकिन नए नियमों के तहत अब एग्जाम केवल दो बार होगा। यह बदलाव मई 2026 सीए परीक्षा से ही लागू होने जा रहा है।
हितधारकों और आईसीएआई के काउंसिल द्वारा प्राप्त फीडबैक के आधार पर यह फैसला लिया गया है। अब सीए फाइनल परीक्षा मई और नवंबर में आयोजित होगी। दिसंबर 2025 में जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीए फाइनल ग्रुप-1 का आयोजन 2, 4 और 6 मई को किया जाएगा। वहीं ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई को आयोजित होने वाली है। केवल पेपर 6 की अवधि 4 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 से लेकर शाम 6:00 तक आयोजित होगी। पेपर 1 से 5 का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा।
91666exam060d426aसीए इंटर परीक्षा का नया शेड्यूल
आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव करने का फैसला लिया है। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 का आयोजन 5, 7 और 9 मई को होगा, पहले परीक्षा 3, 5 और 7 मई को होने वाली थी।
ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 मई को आयोजित होगी, जो पहले 9, 11 और 13 मई को आयोजित होने वाली थी। सभी पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए भी मिलेगा।
91667exam-announcement-06042026सीए फाउंडेशन परीक्षा में कोई बदलाव नहीं
सीए फाउंडेशन परीक्षा की तारीख में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा का आयोजन 14, 16, 18 और 20 मई को विभिन्न शहरों में किया जाएगा। पेपर-1 और 2 के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। वहीं पेपर 3 और 4 की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा की शुरुआत दोपहर 2:00 से होगी। दोपहर 1:45 बजे ही प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे।
सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हुई थी। वहीं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 16 मार्च निर्धारित की गई थी। 600 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 थी। उम्मीदवारों को 20 लेकर 22 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया गया था।






