Hindi News

10 अप्रैल को खत्म होगी CBSE बोर्ड 12वीं परीक्षा, कब जारी होगा रिजल्ट? जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड 

Published:
सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा शुक्रवार को खत्म होने वाली है। इस दिन लीगल स्टडीज का पेपर होगा। परिणाम मई 2026 में घोषित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स इसे अलग-अलग तरीके से चेक कर पाएंगे। 
10 अप्रैल को खत्म होगी CBSE बोर्ड 12वीं परीक्षा, कब जारी होगा रिजल्ट? जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड 

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा (CBSE Board Exam Result 2026) 10 अप्रैल को लीगल स्टडीज के पेपर के साथ खत्म होने वाला है। जिसके बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार होगा। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट मई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। हालांकि अब तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अपडेट के लिए छात्रों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें बारहवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थी। पिछले कुछ सालों से सीबीएसई दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन जारी करता आ रहा है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा।

अब साल में दो बार दसवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा मार्च में ही खत्म हो चुकी है। रिजल्ट अप्रैल में जारी होंगे। जबकि दूसरी परीक्षा मई-जून में होगी। जिसका रिजल्ट भी जून के अंत में जारी होगा।

पिछले तीन वर्षों का ट्रेंड

साल 2023 में सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। 2024 में परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल तक हुआ था। परिणाम 13 मई को घोषित हुए थे। 2025 में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 12 मई जारी हुआ था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब “Result” के पोर्टल को चुनें।
  3. स्क्रीन पर सीबीएसई सीनियर सेकन्डेरी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। विषयवार अंक चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट 

इन तरीकों से भी चेक कर पाएंगे परिणाम 

स्टूडेंट्स परिणाम को डिजिलॉकर वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ या ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा UMANG ऐप पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा। एसएमएस के जरिए भी छात्र रिजल्ट जान पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews