Hindi News

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित, 6525 अभ्यर्थी हुए सफल, सुनील मीना बने टॉपर

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Police Constable 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम रिजल्ट 87-13 के फॉर्मूले के हिसाब से जारी कर दिया गया है। इसमें 6,525 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, बाकी पद ओबीसी आरक्षण के मामले में अभी होल्ड पर रखे गए हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित, 6525 अभ्यर्थी हुए सफल,  सुनील मीना बने टॉपर

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपनी डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर डालकर आसानी से रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। सुनील मीना ने पहला स्थान हासिल किया है, उनका स्कोर 169 रहा । दूसरे नंबर पर रहे अंकित रघुवंशी को 166 अंक मिले है। टॉप-10 सूची में 7 अभ्यर्थी ओबीसी वर्ग से हैं। इसमें 8 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

फरवरी-मार्च 2026 में हुई थी परीक्षा

बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा संपन्न कराई गई थी, जिसके अंतर्गत 7500 पदों के लिए अगस्त 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें प्रदेशभर से 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए थे।   30 अक्तूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच परीक्षा  11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की गई थी। पहले चरण का परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था जिसमें कुल 57,985 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) के लिए योग्य घोषित किया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई जिसमें लगभग 44,483 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

6,525 उम्मीदवार सफल

लिखित परीक्षा के उपरांत मंडल द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 57,990 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार कुल 6,525 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जिनमें से 5,916 अभ्यर्थियों का चयन जिला पुलिस बल के लिए तथा 609 अभ्यर्थियों का चयन विशेष सशस्त्र बल के लिए किया गया है। बाकी पद ओबीसी आरक्षण के मामले में अभी होल्ड पर रखे गए हैं। रिजल्ट 87-13 के फॉर्मूले के हिसाब से जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews