Hindi News

इंडियन बैंक ने निकाली 350 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

Published:
इंडियन बैंक ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
इंडियन बैंक ने निकाली 350 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती ( Indian Bank Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://indianbank.bank.in/career/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। रिक्त पदों की संख्या कुल 250 पद खली हैं। स्केल-III ऑफिसर के लिए 75, स्केल-II के लोए 260 और स्केल-I के लिए 15 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आईटी पोस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास बीटेक/एमटेक/ एमसीए या आईटी से संबंधित कोई भी डिग्री होनी चाहिए। फाइनेंस/क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ एमबीए (फाइनेंस)/सीए/सीएफए की योग्यता होना अनिवार्य है। मार्केटिंग के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ एमबीए/ पीजीडीएम की योग्यता होनी चाहिए।

इंजीनियरिंग पदों के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल/आर्किटेक्चर की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं सिक्योरिटी कैडर के लिए ग्रेजुएट होने के साथ-साथ डिफेंस या पुलिस बैकग्राउंड होना जरूरी है। मैनेजर स्केल-2 के लिए उम्मीदवारों के पास 2 से 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। स्केल 3 के लिए 3 साल से लेकर 5 साल और असिस्टेंट मैनेजर के लिए एक साल से लेकर 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

असिस्टेंट मैनेजर स्केल-1 पदों उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 22 और अधिकतम 32/34 वर्ष है। मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23/24 वर्ष और अधिकतम 33/34 वर्ष तय की गई है। सीनियर मैनेजर स्केल- 3 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 26 साल और अधिकतम 35/37 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

सबसे पहले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा कुल 180 अंक की होगी। जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह 4 सेक्शन में विभाजित होगा। प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 120 अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी।  इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग और क्वांटिटी एप्टिट्यूड से संबंधित 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय के लिए 20-20 मिनट का समय भी मिलेगा। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।

इतना होगा वेतन 

स्केल-1 पदों पर नियुक्ति के बाद 48,800 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं स्केल-II पदों पर नियुक्ति के बाद 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक वेतन मिलेगा। स्केल-III पदों पर नियुक्ति के बाद 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। डीए, एचआरए और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Advertisment-Notice
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews