Hindi News

अप्रैल 2026 में इन दो बैंकों ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ जानें नए लेंडिंग रेट्स

Published:
कई बैंकों ने अप्रैल 2026 के लिए लोन की नए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। किसी ने एमसीएलआर और किसी ने बेस रेट में कमी में कटौती की है। कुछ बैंकों ने लेंडिंग रेट्स को अपरिवर्तित रखने का फैसला लिया है। इसका असर कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। 
अप्रैल 2026 में इन दो बैंकों ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ जानें नए लेंडिंग रेट्स

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक मेंरेपो रेट में बदलाव न करने का फैसला लिया है। वर्तमान में दरें 5.25% पर बरकरार है। हालांकि अप्रैल में एमसीसी बैठक से पहले ही कई बैंकों ने लोन के लिए संशोधित ब्याज दरों (Loan Rates) का ऐलान कर दिया है। इस सूची में एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया शामिल है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 31 मार्च को ही एमसीएलआर में कटौती की घोषणा कर दी है।

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में कुछ टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 5 बीपीएस तक की कटौती की है। नए रेट 7 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद एमसीएलआर रेट 8.10% से लेकर 855% है, जो पहले 8.15% से लेकर 8.55% थी।

एचडीएफसी बैंक की नई एमसीएलआर दरें

संशोधन के बाद ओवरनाइट और एक महीने के लिए एमसीएलआर रेट 8.15% से घटकर 8.10% हो चुकी हैं। 3 महीने के लिए दरें 8.25% से घटकर 8.20% हो चुकी है। बाकी किसी भी टेन्योर के लिए एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 6 महीने के लिए दरें 8.35%, एक साल के लिए 8.35, 3 साल के लिए 8.45% और 3 साल के लिए 8.45% है। बेस रेट और बेंचमार्क पीएलआर में भी कोई संशोधन नहीं किया गया है। वर्तमान में बेस रेट 8.80% और बीपीएलआर 17.30% है।

बैंक ऑफ इंडिया ने घटाया बेस रेट 

बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रैल में एमसीएलआर और RBLR में कोई भी बदलाव नहीं किया है। लेकिन बेस रेट में 50 बीपीएस तक कटौती की गई है। नए रेट्स 1 अप्रैल 2026 से ही लागू कर दिए गए हैं। पहले बेस रेट 10% था, जिसे घटकर 9.50% कर दिया गया है। यह 30 जून 2026 तक लागू रहेगा। एमसीएलआर 7.70% से लेकर 8.90% के बीच है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र 

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने मार्च महीने के आखिरी दिन में एमसीएलआर में कटौती की घोषणा की थी। वर्तमान में ओवरनाइट एमसीएलआर 7.75% और 1 साल के लिए दरें 8.85% है। एक महीने के लिए दरें 8.20%, 3 महीने के लिए 8.45% और 6 महीने के लिए 8.70% है।

इन बैंकों ने भी घोषित किए नए लेंडिंग रेट्स 

पंजाब नेशनल बैंक ने भी 1 अप्रैल को नए एमसीएलआर का ऐलान किया है। लेकिन दरों में कोई भी संशोधन न करने का फैसला लिया गया है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 7 अप्रैल से नए एमसीएलआर रेट्स लागू किए हैं, जो बदलाव 10.93% से लेकर 11. 64% तक है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 8 अप्रैल से नए एमसीएलआर को लागू किया है, दरें 10.07% से लेकर 10.69% है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 7 अप्रैल से नई एमसीएलआर दरें लागू की हैं, बदलाव के रेट्स 8.85% से लेकर 11.20% के बीच हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews