देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक एसएमएस के जरिए इंस्टा अलर्ट सर्विस में बड़ा बदलाव (HDFC Bank New Rules) किया है। इससे संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की है। अब इस सेवा के लिए पांच पैसे कम शुल्क का भुगतान करना होगा। नए नियम 1 में 2026 से लागू होने वाले हैं।
एसएमएस के जरिए प्रत्येक ट्रांजेक्शन अलर्ट के लिए अब ग्राहकों को 15 पैसे के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। पहले यह शुल्क 20 पैसे के साथ जीएसटी था। ईमेल पर ट्रांजेक्शन अलर्ट की सुविधा फ्री में मिलेगी। इसके अलावा बैंक कस्टमर को इस सर्विस में बदलाव या अनसब्सक्राइब करने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। दो तरीके से इस काम को किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
कैसे बदले या अनसबस्क्राइब करें सर्विस?
ग्राहक नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप जाएं। नेट बैंकिंग में टॉप राइट/ मोबाइलबैंकिंग ऐप पर टॉप लेफ्ट में क्लिक करें। “My प्रोफाइल” के सेक्शन में जाकर इंस्टा अलर्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद इसमें बदलाव या Unsubscribe करने के ऑप्शन को चुनें।
1 अप्रैल से लागू होंगे ये 3 नए नियम
अप्रैल में एचडीएफसी बैंक कई नए नियम को लागू करने जा रहा है। इसमें एटीएम से लेकर लॉकर शुल्क शामिल है। बैंक ने एटीएम पर यूपीआई कैश विड्रोल को मंथली फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट में शामिल किया है। सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन होने पर प्रत्येक लेनदेन पर 23 रुपये प्लस टैक्स का भुगतान करना होगा। एचडीएफसी बैंक के एटीएम के जरिए सेविंग और सैलरी अकाउंट के लिए हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा होती है। गैर-एचडीएफसी बैंक के एटीएम के जरिए पास ट्रांजेक्शन लिमिट टॉप 6 शहरों के लिए 3 और नॉन टॉप शहरों के लिए 5 होती है।
रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए फ्री कंप्लीमेंट्री लाउंज सर्विस बंद होने जा रही है। यह बदलाव 1 अप्रैल से लागू होगा। एनपीसीआई के आदेश के बाद एचडीएफसी समेत कई बैंकों ने यह कदम उठाया है।
बैंक 1 अप्रैल से लॉकर से शुल्क में भी बदलाव करने वाला है। शुल्क में 184% तक की वृद्धि की गई है। मेट्रो प्लस कैटेगरी को भी शुरू किया जाएगा, जिसकी फीस 4,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक है। लॉकर चार्ज साइज़ और लोकेशन पर निर्भर करेगा।