Hindi News

ICICI Bank के ग्राहक दें, दो दिन बंद रहेगी ये सर्विस, पैसे ट्रांसफर करने में होगी परेशानी, नोट कर लें तारीख 

Published:
आईसीआईसीआई बैंक की एक मनी ट्रांसफर सर्विस दिसंबर में दो दिन प्रभावित रहेगी। बैंक ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग समेत कई सेवाओं का लाभ ग्राहक उठा पाएंगे। 
ICICI Bank के ग्राहक दें, दो दिन बंद रहेगी ये सर्विस, पैसे ट्रांसफर करने में होगी परेशानी, नोट कर लें तारीख 

ICICI Bank Alert:  आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी सामने आई है। दो दिन रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान ग्राहकों को पैसों की लेनदेन करने में परेशानी हो सकती है। बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस का ऐलान कर दिया है। 

प्राइवेट सेक्टर बैंक द्वारा जारी नोटिफकेशन के मुताबिक 14 दिसंबर को रात 11:55 बजे से लेकर 15 दिसंबर सुबह 6 बजे बजे तक इनवर्ड और आउटवर्ड आरटीजीएस ट्रांजैक्शन बंद रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इस दौरान आरटीजीएस के जरिए मनी ट्रांसफर करने की कोशिश करता है तो उनका ट्रांजैक्शन स्थगित कर दिया जाएगा। इसलिए ग्राहकों को समय रहते इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से लेनदेन करने की सलाह दी जाती है।

इन सेवाएं पर नहीं पड़ेगा असर (ICICI Bank RTGS Service)

इस दौरान बैंक की अन्य सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ग्राहक iMobile ऐप, आईएमपीएस, एनईएफटी, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के लिए वित्तीय लेनदेन कर पाएंगे। इन प्लेटफ़ॉर्म के जरिए लेनदेन फ्री होता है। हालांकि 2 लाख रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगता है।

क्या है आरटीजीएस? (What is RTGS)

आरटीजीएस एक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफ़र सिस्टम है। इसे बड़े फंड के लेनदेन के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें फंड ट्रांसफर का निरंतर और वास्तविक समय पर निपटान होता है। इनवार्ड या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज भी नहीं लगता। अधिकतम लेनदेन की कोई सीमा नहीं होती है। 30 मिनट में ट्रांजैक्शन पूरा हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews