Hindi News

Monday Gold Rate : सोने के गिरे दाम, जानिए 4 मई का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
मई महीने के पहले सोमवार को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,51,130 रुपये पर दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,38,500 रुपये चल रहा है। चांदी के दाम 2, 65,000 रुपए के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं।
Monday Gold Rate : सोने के गिरे दाम, जानिए 4 मई का 10 ग्राम का  लेटेस्ट रेट

ईरान-अमेरिका तनाव और डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी है। 4 मई 2026 को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है हालांकि चांदी में दामों में स्थिरता है। सोमवार को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,51,130 रुपये और 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,38,500 रुपये दर्ज की गई हैं। साथ ही चांदी 2, 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा कमजोर हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95.33 तक गिरा है। इससे घरेलू बाजार में सोना की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। तेल की कीमतें $108 से $115 प्रति बैरल के बीच झूल रही हैं।  इससे पहले 30 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था, जो चार साल का उच्च स्तर है। अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिससे सीधे तौर पर महंगाई बढ़ेगी। हालांकि ईरान के अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजने की खबर है, ऐसे में शांति वार्ताओं पर निवेशकों की पैनी नजर है।

इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है जिसके चलते सोने चांदी की खरीदारी भी बढ़ रही है हालांकि कीमतें 1.50 लाख के आसपास होने के चलते लोग भारी गहनों के बजाय हल्के वजन के गहनों और पुराने सोने के एक्सचेंज पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।  आज देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच शेयर बाजार में भी तेजी देेखने को मिली है। 

अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews