Hindi News

MP Weather: 34 जिलों में बारिश और 6 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, 7 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
आज भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सागर, इंदौर संभाग के कई जिलोंमें मौसम बदला रहेगा। इस दौरान मेघगर्जन, आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश-ओले की संभावना जताई गई है। फिलहाल 7 मई तक प्रदेश में मौसम के मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।
MP Weather:  34 जिलों में बारिश और 6 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, 7 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मई के पहले हफ्ते में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। नौतपे से पहले प्रदेश में बादल, आंधी और बारिश का दौर जारी है। चक्रवाती परिसंचरण के चलते सोमवार को भी 34 जिलों में बारिश और 6 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि है लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

रविवार (3 मई 2026 ) को रायसेन में 44.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगोन में 42.8 डिग्री और खंडवा में 42.5 डिग्री रहा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में पारा 37 से 44 डिग्री और पूर्वी हिस्सों में 38 से 41.2 डिग्री के आसपास रहा।

बीते दिन भोपाल, बैतूल, नर्मदापुरम, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सीधी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, जबलपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुना, रायसेन और बालाघाट में ओलावृष्टि तो शिवपुरी, विदिशा, दतिया और श्योपुर में धूलभरी आंधी चली। नर्मदापुरम में 16.2 मिमी, सागर में 8.0 मिमी, दमोह में 6.0 मिमी और श्योपुर में 3.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

सोमवार को इन जिलों में अलर्ट

  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं बारिश, झंझावत और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
  • इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती हैं। वहीं दतिया, भिंड, रीवा, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews