Hindi News

IAS TRANSFER : 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों के डीएम बदले, रिंकू सिंह राही को भी नई जिम्मेदारी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
UP IAS Transfer: देवरिया डीएम दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग में विशेष सचिव और मऊ डीएम प्रवीण मिश्रा को समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी गई दी गई है। चर्चित अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है ।
IAS TRANSFER : 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों के डीएम बदले, रिंकू सिंह राही को भी नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात (3 मई 2026) 38 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत 8 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं। इनमें देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ जिले शामिल है। इसके अलावा अपना इस्तीफा देकर फिर वापस लेने वाले रिंकू सिंह राही को भी नई पोस्टिंग मिल गई है, उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है । वे लंबे समय से फील्ड ड्यूटी की मांग कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश आईएएस तबादला सूची

  1. शिव सहाय अवस्थी: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
  2. अनुज सिंह: विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
  3. अभिनव गोपाल: उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
  4. अजय जैन: नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर
  5. डा० अल्का वर्मा: विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा रजिस्ट्रार, फर्म, चिट्स एवं सोसायटी
  6. निधि बंसल: निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें
  7. डा० दिनेश चन्द्र: विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
  8. प्रवीण मिश्रा: विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग
  9. रमेश रंजन: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश
  10. दिव्या मित्तल: विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
  11. चन्द्र शेखर: विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
  12. नेहा जैन: प्रबंध निदेशक, केस्को
  13. समीर: विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यू.पी.डेस्को
  14. सी. इन्दुमती: निदेशक, महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम
  15. डॉ. वन्दना वर्मा: विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, राज्य चीनी निगम
  16. संतोष कुमार वैश्य: नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा
  17. राजेंद्र सिंह-II: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
  18. प्रेम प्रकाश सिंह: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
  19. अंकुर कौशिक: उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण
  20. अवनीश सक्सेना: विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
  21. हरिकेश चौरसिया: सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
  22. मदन सिंह गब्याल: विशेष सचिव, आयुष विभाग
  23. सान्या छाबड़ा: अपर आयुक्त, राज्य कर, कानपुर प्रथम
  24. प्रफुल्ल कुमार शर्मा: मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ
  25. नेहा ब्यादवाल: मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई
  26. आलोक प्रसाद: मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर
  27. कुमार सौरभ: मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद
  28. दयानन्द प्रसाद: मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा
  29. जुहेर बिन सगीर: विशेष सचिव, एनआरआई विभाग
  30. रिंकू सिंह राही: संयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौन

​8 जिलों के नए जिलाधिकारी (DM)

  • राजेद्र पेंसिया: संभल जिलाधिकारी से मुरादाबाद जिलाधिकारी
  • ​अंकित खंडेलवाल: आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त से संभल जिलाधिकारी
  • ​अभिषेक पांडेय:अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद से प्रतापगढ़ जिलाधिकारी
  • ​मधुसूदन हुल्गी: मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद से देवरिया जिलाधिकारी
  • ​सैमुअल पाल एन: केस्को (KESCO) के प्रबंध निदेशक से जौनपुर जिलाधिकारी
  • ​आनंद वर्धन: गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से अब मऊ जिलाधिकारी
  • ​गौरव सिंह सोगरवाल: गोरखपुर नगर आयुक्त से महाराजगंज जिलाधिकारी
  • ​संतोष कुमार शर्मा: जिलाधिकारी महाराजगंज से फिरोजाबाद जिलाधिकारी

UP IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews