Hindi News

Election Results 2026: तमिलनाडु में टीवीके ने लगाई सेंचुरी, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की लहर, शाम को भाजपा मुख्यालय जाएंगे PM मोदी

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
देश के पांच राज्यों में इस समय विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। सभी पार्टियां एक दूसरे को काफी टक्कर देती दिखाई दे रही है। चलिए रुझानों पर नजर डाल लेते हैं।
Election Results 2026: तमिलनाडु में टीवीके ने लगाई सेंचुरी, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की लहर, शाम को भाजपा मुख्यालय जाएंगे PM मोदी

पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में इस समय विधानसभा चुनाव के वोटो की गिनती की जा रही है। जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होना है उनमें पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल है।

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां 294 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 293 पर वोटों की गिनती की जा रही है। पहले चरण में 23 अप्रैल के दिन 152 सीटों पर वोटिंग की गई थी और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान किया गया था। ममता बनर्जी यहां सत्ता में चौथी बार लौटने की कोशिश कर रही हैं और बीजेपी कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।

Election Results 2026

असम विधानसभा चुनाव नतीजे

असम में 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग की गई थी। यहां भाजपा हिमंत बिस्वा सरमाके नेतृत्व में तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस को गौरव गोगोई के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हुए देखा गया था।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग की गई थी। इस बार पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए जनता ने 85 फीसदी से ज्यादा वोट डालें। डीएमके गठबंधन मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व में तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। वहीं AIADMK को बीजेपी का गठबंधन मिला हुआ है। उधर कांग्रेस DMK के साथ बनी हुई है। इस बार तमिलनाडु का चुनाव खास इसलिए भी है क्योंकि मशहूर एक्टर थलपति विजय चुनावी मैदान में हैं।

विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट्स:

सनातन संस्कृति की एकजुटता: सांसद आलोक शर्मा

उमर अब्दुल्ला की पोस्ट

Election Results 2026

पश्चिम बंगाल में रामराज्य: सुकांता मजूमदार

Election Results 2026

असम, बंगाल में बीजेपी आगे, तमिलनाडु में TVK को बढ़त

Election Results 2026

दीदी का भय समाप्त: विश्वास सारंग 

हिंदू जवाब दे रहा है: शुभेंदु

Election Results 2026

तमिलनाडु में TVK की धूम, ADMK 67 और DMK को 37 पर बढ़त

Election Results 2026

शुभेंदु बोले- बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार

Election Results 2026

बीजेपी मुख्यालय जाएंगे PM मोदी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन काफी अच्छा है। असम में जहां बीजेपी की सरकार वापसी करते दिखाई दे रही है। वहीं बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार अलविदा कहती दिख रही है। इसीलिए कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे।

चुनाव रुझानों पर कांग्रेस का रिएक्शन

पश्चिम बंगाल के चुनाव रुझानों पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है थोड़ा इंतजार करिए अभी बहुत जल्दी है। रात 11 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट होना शुरू होगी और हालात बदल सकते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हम उन कई राज्यों में जीत हासिल करेंगे जहां हम सीधे चुनाव लड़ रहे हैं। लोकतंत्र की जीत होगी।

असम में स्टालिन चल रहे हैं पीछे।

Election Results 2026

केरल में UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भवानीपुर में ममता पीछे, शुभेंदु आगे।

Election Results 2026

Election Results 2026

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews