Hindi News

ग्वालियर: आज राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे सीएम, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल, हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी देंगे

Written by:Pooja Khodani
Published:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर के प्रवास पर हैं, जहाँ वे दुग्ध उत्पादन और पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
ग्वालियर: आज राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे सीएम, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल, हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी देंगे

MP Jal Ganga Samvardhan Abhiyan

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। मेला ग्राउंड ग्वालियर में होने वाले इस सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रदेश के 20 हजार से अधिक पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे ।

बता दें कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने और दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मोहन सरकार द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। वर्ष-2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा ग्वालियर जिले में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार का लक्ष्य पशुपालकों की आय में वृद्धि करना और डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु

  • सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 20 हजार पशुपालक, दुग्ध उत्पादक, लाभान्वित हितग्राही, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक शामिल होंगे।
  • प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने और सहकारिता के माध्यम से पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • मैत्री कार्यकर्ता, उदाहरणीय पशुपालक और क्षीरधारा ग्रामों के सरपंच सहित सहकारी दुग्ध समिति के सदस्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अपने अनुभव साझा करेंगे।
  • कार्यक्रम स्थल पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा दुग्ध उत्पादन और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews