Hindi News

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंको का उछाल, निफ्टी भी चढ़ा

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। सुबह 10:36 पर निफ्टी 50 में 162 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 25,857 के स्तर पर नजर आया, जबकि सेंसेक्स में आज 538 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और कारोबार 84,409 के स्तर पर नजर आया।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंको का उछाल, निफ्टी भी चढ़ा

__indian stock market

आज यानी 12 नवंबर 2025 बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी दिखाई दी है। आज सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त लेकर 83300 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है जबकि निफ्टी में आज 150 अंकों की तेजी नजर आई है। आज निफ्टी ने 25850 के स्तर पर अपना कारोबार किया है। आज आईटी और बैंकिंग सेक्टर में शानदार तेजी नजर आ रही है। चलिए जानते हैं आज भारतीय शेयर बाजार का कारोबार कैसा रहा और कौन से सेक्टर आज बढ़त लेकर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 84238 के स्तर पर की थी। शानदार तेजी लेते हुए सेंसेक्स 84,462 के स्तर तक पहुंच गया, हालांकि इस दौरान गिरावट का दौर भी दिखाई दिया। सेंसेक्स का आज का न्यूनतम स्तर 84,166.75 रहा। वहीं निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने आज अपने कारोबार की शुरुआत 25834 के स्तर पर की थी, जबकि निफ्टी ने आज का अब तक का उच्च स्तर 25,864 बनाया है। निफ्टी का न्यूनतम स्तर 25,781 रहा है।

आज एशियाई बाजार में कारोबार मिला-जुला

वहीं ग्लोबल मार्केट ओपन पर नजर डाली जाए तो आज एशियाई बाजार में कारोबार मिला-जुला नजर आ रहा है। इससे पहले 11 नवंबर को अमेरिका के डॉव जोन्स में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ था। डॉव जोन्स 11 नवंबर को 1.2% की बढ़त लेकर 47,927 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.25% की गिरावट के चलते कारोबार बंद हुआ था। वहीं एस एंड पी 500 में 0.21% की बढ़त के चलते कारोबार बंद हुआ था। आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.23% की गिरावट लेकर 3,993 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं जापान के निक्केई इंडेक्स में आज 0.34% की गिरावट के चलते कारोबार 50,667 के स्तर पर नजर आया है। कोरिया के कॉस्पी में आज 0.81% की बढ़त के चलते कारोबार 4,139 के स्तर पर नजर आया है, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में आज 2.63% की बढ़त के चलते कारोबार 26,865 के स्तर पर नजर आया है।

बीते दिन का कारोबार कैसा था?

इसके पहले 11 नवंबर के कारोबार पर नजर डाली जाए तो भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था जिसकी तेजी को 12 नवंबर के दिन भी भारतीय शेयर बाजार ने जारी रखा है। बीते दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 336 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार 83,871 के स्तर पर बंद किया था, वहीं निफ्टी ने भी 121 अंकों की तेजी लेकर कारोबार 25,695 के स्तर पर बंद किया था। हालांकि 11 नवंबर की दोपहर में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट भी देखने को मिली थी। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंक और निफ्टी 200 अंक चढ़कर बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखने को मिली थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews