आज भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन यानी 17 सितंबर 2025 को शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 82,600 के स्तर पर नजर आया, जबकि निफ्टी में 80 अंकों का उछाल देखने को मिला। आज निफ्टी 25,300 के स्तर पर दिखाई दिया। सेंसेक्स में 30 में से 20 शेयरों में जबरदस्त तेजी नजर आई।
आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में अच्छी तेजी दिखाई दी, जबकि 15 शेयर गिरावट लेकर कारोबार कर रहे हैं। आज के आईटी, ऑटो, मेटल, मीडिया और बैंकिंग इंडेक्स में शानदार तेजी दिखाई दी है, हालांकि फार्मा शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयर तेजी में कारोबार करते नजर आए, जबकि अदानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर गिरावट में रहे।
आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजार के कारोबार पर नजर डाली जाए तो चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.41% की बढ़त लेकर 3,877 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि कोरिया का कॉस्पी 0.98% की गिरावट के चलते 3,415 के स्तर पर देखा गया। जापान का निक्केई 0.2% की बढ़त लेकर 44,996 के स्तर पर नजर आया, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.27% की तेजी के चलते 26,775 के स्तर पर दिखाई दिया। इससे पहले 16 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोंस मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीते दिन डाउ जोंस में 0.27% की गिरावट के चलते कारोबार 45,757 के स्तर पर बंद हुआ।
बीते दिन कैसा था कारोबार?
16 सितंबर के भारतीय शेयर बाजार के कारोबार पर नजर डाली जाए तो बीते दिन शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ था। दिन के अंत तक सेंसेक्स ने शानदार तेजी दर्ज करते हुए 595 अंकों की बढ़त के साथ 82,381 के स्तर पर कारोबार बंद किया, जबकि निफ्टी में 170 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 25,239 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन कोटक बैंक, एल&टी और एम एंड एम जैसे शेयर शानदार तेजी के साथ बंद हुए थे, हालांकि श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप 357 अंकों की गिरावट के साथ 54,260 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं बीएसई मिडकैप 288 अंकों की बढ़त के साथ 46,656 के स्तर पर बंद हुआ।





