MP Breaking News

Gold-Silver Rate 18 August: सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भोपाल और इंदौर का मंगलवार का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: फेस्टिवल सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव गिरकर 1,55,300 रुपए पहुंच गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत लुढ़ककर 2,35,8867 रुपए आ गई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट...
Gold Silver Rate

अमेरिका डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर भी देखने को मिला है।  मंगलवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 18 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2,35,886 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.36 रुपए चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,455.70 प्रति औंस और चांदी $ 65.51 प्रति औंस रही।

इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55, 940 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42, 950 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,040 , 22 कैरेट का भाव 1,43,050 और 18 कैरेट का भाव 1,17, 070 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,49,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,54,900 रुपये बनी हुई है।

वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संकेतों के चलते सर्राफा बाजार में हलचल बनी हुई है। अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी के बाद फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है। निवेशक सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सोलर पैनल, ग्रीन टेक्नोलॉजी सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक क्षेत्रों में मांग बढ़ने से चांदी की कीमतें को भी समर्थन मिल रहा है।

अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के कारण ब्रेंट क्रूड चढ़कर $89 – $91 प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया है। ​अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय रुपया दबाव में है और डॉलर के मुकाबले कमजोर बना हुआ है। कच्चे तेल में तेजी भारत जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्थाओं के लिए महंगाई बढ़ा सकती है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव जब तक शांत नहीं होता, सोने और चांदी में तेजी का रुझान कायम रहेगा। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे मौजूदा उच्च स्तरों पर एकमुश्त बड़ा निवेश करने के बजाय, हर गिरावट (Dips) पर थोड़ा-थोड़ा निवेश (SIP मोड) कर सकते हैं।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
Gold-Silver Rate 18 August: सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भोपाल और इंदौर का मंगलवार का लेटेस्ट रेट - MP Breaking News