उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।
इसका लाभ कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। योगी सरकार के इस फैसले से तीन पदों पर कार्यरत करीब 310 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में परिवहन निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर साल कुल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान है। इस नियम के तहत साल में दो बार- जनवरी में 5 प्रतिशत और जुलाई में 5 प्रतिश की वृद्धि की जाती है। इसी व्यवस्था के तहत जुलाई से कर्मचारियों का 5 प्रतिशत मानदेय बढ़ाया गया है। इससे कार्मिकों को नियमित रूप से आर्थिक लाभ मिलता रहेगा और उनके कार्य के प्रति प्रोत्साहन भी बढ़ेगा।
आइए जानते हैं किसका कितना बढ़ेगा मानदेय
- कंप्यूटर ऑपरेटर: 249 कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय 20,655 से बढ़कर अब 21,420 रुपए प्रति माह हो जाएगा।
- लेखाकार : 35 लेखाकार-कम-टैली ऑपरेटरों का मानदेय वरिष्ठता के अनुसार 20,000 से बढ़कर 26,000 रुपए प्रति माह होगा।
- प्रोग्रामर: 26 प्रोग्रामरों का मानदेय 42,000 से बढ़कर 43,313 रुपए प्रति माह किया गया है।






