भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यह जारी किया जाता है।यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है। ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसका उपयोग पैन डिटेल अपडेट करने या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में भी किया जाता है। अगर आपको अपने आधार में नाम या मोबाईल नंबर या फिर कोई भी बदलाव करना है , तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप बेहद आसान तरीकों से एक निर्धारित शुल्क देकर इसमें बदलाव कर सकते है।
कैसे कर सकते है आधार में कुछ बदलाव
- आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आपको नंबर बदलना है या फिर आधार में नाम गलत प्रिंट हो गया है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
- यहां जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लेना है फिर आपको इस करेक्शन फॉर्म को भरना है।इसमें आपका नाम, 12 अंकों का आधार नंबर और बाकी की सभी जानकारी भर देनी है। इसके साथ ही जो बदलाव करना है उसकी भी जानकरी देनी होगी।इसके बाद भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा देना है।
- इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपके द्वारा अपने आधार कार्ड में जो बदलाव करवाए जा रहे हैं उन्हें अधिकारी द्वारा अपडेट कर दिया जाता है, जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाते हैं।आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को सीधे ऑनलाइन नहीं बदल सकते है।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंटके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए सबसे पहले UIDAI वेबसाइट पर जाएं और भाषा को चुनें।
- अब My Aadhaar, Get Aadhaar और उसके बाद Book an Appointment वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी लोकेशन को चुनें और Proceed to Book Appointment वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और CAPTCHA कोड और ओटीपी की मदद से आगे बढ़े।
- अब मांगी गई सभी जानकारी भरें और अपना नजदीकी आधार सेवा केंद्र भी चुनें।
Update Mobile Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी सुविधा के हिसाब से अपॉइंटमेंट के लिए समय और तारीख चुनें। - सब्मिट पर क्लिक करें और अपॉइंटमेंट को फाइनल करें। अपॉइंटमेंट मिलने के बाद आपको समय अनुसार आधार सेवा केंद्र जाना होगा।वहां अधिकारी आपकी वेरिफिकेशन करेंगे और आपके मोबाइल नंबर को अपडेट भी करेंगे।
कैसे ठीक करें आधार में स्पेलिंग
- आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज हो गई है तो UIDAI की ऑफिशियस वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।
- वहां लाॅगिन करके Update Aadhaar सेक्शन में नाम सुधार का ऑप्शन चुनना होगा।
- अब आपको अपने नाम की सही स्पेलिंग दर्ज करनी होगी।
- सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट जिनमें PAN कार्ड, पासपोर्ट या 10वीं की मार्कशीट अपलोड करनी होगी।
- इस प्रोसेस के लिए 50 रुपये फीस देनी होती है।
- अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको एक URN नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
- आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग सुधारने के बाद नॉर्मली 7 से 10 दिन के अंदर का टाइम लगता है।
एड्रेस बदलना है तो ये है प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद MY Aadhaar सेक्शन में जाकर यहां आपको “Update Your Aadhaar” पर क्लिक करना होगा।
- Demographics Data Online” पर क्लिक करना है और क्लिक करते ही आपके सामने सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल खुल जाएगा।
- आधार में पते को बदलने वाले कॉलम के सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद इसके बाद आपको “Address” पर क्लिक करना होगा ।
- फिर “Proceed” पर क्लिक करना होगा और आपको आपका पुराना एड्रेस दिखाई देगा और नीचे कुछ निजी जानकारी भरनी होगी और साथ ही वैलिड दस्तावेज को भी अपलोड करना होगा।
- एड्रेस चेंज करने के लिए पेमेंट करने के लिए कहा जाएगा. जिसके लिए आपको 50 रुपए देने होंगे।
- एक बार एड्रेस दोबारा प्रिव्यू कर लें और इसके बाद फाइनल सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर यानी URN मिलेगा, जिसकी मदद से आप UIDAI की वेबसाइट पर स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
- आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव कर ली जाएगी।






