Hindi News

दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने दिया तोहफा, घटाया लोन पर ब्याज 

Published:
एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर के लिए दरों में कटौती की गई है। जिसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा। ईएमआई कम हो सकती है। नए रेट लागू हो चुके हैं। 
दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने दिया तोहफा, घटाया लोन पर ब्याज 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर में रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है। वर्तमान में दरें 5.50% पर बरकरार है। इसके बावजूद देश के सबसे प्राइवेट बैंक “एचडीएफसी बैंक” ने लोन के इंटरेस्ट रेट (Loan Rates) में संशोधन किया है। कुछ टेन्योर के लाइट मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लर्निंग रेट्स में कटौती की गई है। नए रेट 7 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो चुके हैं।

दरों में 10 से 15 बीपीएस तक की कमी देखने को मिली है। संशोधन के बाद एमसीएलआर रेट 8.45 प्रतिशत से लेकर 8.65% तक हैं,  जो पहले 8.55% से लेकर 8.65% थे। ओवरनाइट एमसीएआर घटकर 8.45 प्रतिशत हो चुका है, जो पहले 8.55% था। एक साल के लिए एमसीएलआर रेट 8.55% से घटाकर 8.40% कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट http://www.hdfcbank.com  को विजिट कर सकते हैं। बता दें कि बैंक ने सितंबर में भी एमसीएलआर दरों में बदलाव किया गया था। 5 बीपीएस तक की कटौती कुछ टेन्योर पर की गई थी।

अन्य टेन्योर के लिए MCLR कितना?

3 महीने के लिए दरों में 15 बीपीएस तक की कटौती की गई है, जो 8.60% से 8.45% हो चुकी हैं। 6 महीने  और 1 साल के लिए एमसीएलआर घटकर 8.65% से घटकर 8.55% हो चुकी हैं। 2 साल के लिए रेट्स 8.70% से घटकर 8.60% हो चुकी हैं। वहीं वही 3 साल के लिए दरें 8.65% हैं, जो पहले 8.75% थी।

ग्राहकों को कैसे होगा फायदा? (HDFC Bank Loan)

एमसीएलआर मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव, रेपो रेट, डिमांड और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। बैंक समय-समय पर इसमें बदलाव करते रहते हैं। इसके आधार पर भी अनेक लोन प्रॉडक्ट्स की ब्याज दरें तय की जाती हैं। बैंक के इस फैसले से ग्राहकों को फायदा होगा। अब पहले से कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। लोन की अवधि भी कम होगी। ईएमआई से राहत मिलेगी।

बता दें कि वर्तमान में एचडीएफसी बैंक का बेस रेट 8.90% है, जो 19 सितंबर 2025 से लागू है। वहीं बेंचमार्क पीएलआर 17.40 प्रतिशत है,  19 सितंबर 2025 को इसमें बदलाव किया गया था। बैंक ने डोमेस्टिस एफडी के इंटरेस्ट रेट में पिछले तीन महीने में कोई बदलाव नहीं किया है। 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 2.75% से लेकर 6.60% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम दरें 7.10% हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews