Hindi News

इन 2 बैंकों ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, नए MCLR लागू, यहाँ करें चेक

Published:
दो बैंकों ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एमसीएलआर में 5 बीपीएस तक कटौती की गई है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर के लिए लेंडिंग रेट्स कितना है?
इन 2 बैंकों ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, नए MCLR लागू, यहाँ करें चेक

AI Generated Image

आरबीआई ने अपने एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में संशोधन कर दिया है। इस सूची में प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक शामिल हैं। 7 फरवरी से दोनों बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ लर्निंग रेट्स (MCLR) लागू कर दिए हैं।

एचडीएफसी बैंक ने केवल 3 साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 5 बीपीएस तक की वृद्धि की है। दरें 8.25% से लेकर 8.60% हैं। वहीं तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने एमसीएलआर में 5 आधार अंक वृद्धि का फैसला लिया है। संशोधन के बाद दरें 7.55% से लेकर 9.25% हैं।

एचडीएफसी बैंक नए एमसीएलआर 

ओवरनाइट से लेकर 2 साल तक के लिए एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले जहां 3 साल के टेन्योर के लिए दरें 8.55% थी, उसे बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया है। वर्तमान में ओवरनाइट एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत है। वहीं एक महीने के टेन्योर के लिए दरें 8.25%, 3 महीने के लिए 8.30%, 6 महीने के लिए 8.40%, 1 साल के लिए 8.40% और 2 साल के लिए 8.50% हैं।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की दरें 

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की नई दरें 7 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेंगी। ओवरनाइट टेन्योर के लिए पहले जहां दरें 8.50% थी, अब बढ़कर 8. 55% हो चुकी है। 1 महीने के लिए एमसीएलआर 7.50% से बढ़ाकर 7.55% कर दिया गया है। 3 महीने के लिए दरें 8.20% से बढ़कर 8.25% हो चुकी हैं। 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.75% से बढ़ाकर 8.80% कर दिया गया है। 1 साल के एमसीएलआर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

यहाँ चेक करें नए रेट

इन बैंकों ने भी लागू किए हैं नए MCLR

  • बैंक ऑफ़ इंडिया ने 1 फरवरी को ही नए एमसीएलआर लागू कर दिए थे। ओवरनाइट एमसीएलआर वर्तमान में 7.70% है। वहीं 3 साल के लिए एमसीएलआर 8.90% है। 1 महीने के लिए दरें 8.05%, 3 महीने के लिए 8.20%, 6 महीने के लिए 8.60% और 1 साल के लिए 8.75% हैं।
  • पंजाब नेशनल बैंक ने भी फरवरी 2026 में नई एमसीएलआर दरें लागू कर दिए हैं। कोई बदलाव न करने का फैसला लिया था। फिलहाल रेट्स 7.95% से लेकर 9.05% हैं।