MP Breaking News

इस प्राइवेट बैंक ने सस्ता किया लोन, घटाया MCLR, 10 बीपीएस तक की कटौती, 7 सितंबर से नई दरें लागू 

HDFC बैंक ने MCLR में बदलाव किया है। चुनिंदा टेन्योर पर 10 बीपीएस तक की कटौती की है। जिसका असर लोन की ब्याज दरें और ईएमआई पर भी पड़ेगा। 
loan rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 से 10 बीपीएस तक की कटौती की गई है। 7 सितंबर से नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। जिसके बाद एमसीएलआर 7.90% से लेकर 8.60% के बीच है।। इससे पहले दरें 8% से लेकर 8.65% थी।

एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं। इसकी शुरुआत रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने वर्ष 2016 में की थी। बेस रेट और बेंचमार्क पीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में बेस रेट 8.70% और बीपीएलआर 17.20% पर बरकरार है।

इन टेन्योर पर 10 बीपीएस एमसीएलआर घटा 

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर को 8% से घटाकर 7.90% कर दिया गया है। 1 महीने के लिए भी एमसीएलआर 8% से घटकर 7.90% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.15% से घटकर 8.05% तक पहुंच चुका है। इसके अलावा 2 साल के लिए एमसीएलआर में 10 बीपीएस तक की कटौती की गई है, दरें 8.55% से घटकर 8.45% तक पहुंच चुकी है।

इन टेन्योर पर 5 बीपीएस ब्याज घटा

बैंक ने तीन टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 0.05% की कटौती की है। इस लिस्ट में 6 महीने, 1 साल और 3 साल का टेन्योर शामिल है। पहले जहां बैंक 6 महीने के टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8.30% थी, अब घटकर 8.25% हो चुका हैं। वहीं 1 साल के लिए एमसीएलआर 8.35 प्रतिशत होगा, जो पहले 8.40% था। 3 साल के लिए एमसीएलआर 8.65% से घटकर 8.60% तक पहुंच चुका है।

एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

सितंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 19 अगस्त को इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया गया था। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के निवेश पर 2.75% से लेकर 6.50% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट से लेकर  3.25% से लेकर 7.10% है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, NRI को यह सुविधा नहीं मिलती है।

यहाँ चेक लोन और एफडी की नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
इस प्राइवेट बैंक ने सस्ता किया लोन, घटाया MCLR, 10 बीपीएस तक की कटौती, 7 सितंबर से नई दरें लागू