Hindi News

1 मई से होंगे कई बड़े बदलाव, लागू होंगे 5 नए नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा प्रभाव, पढ़ें पूरी खबर 

Published:
अगले महीने कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। बैंकिंग और रेलवे से जुड़े नए नियम भी लागू होंगे। इसकी जानकारी नागरिकों को होनी चाहिए। 
1 मई से होंगे कई बड़े बदलाव, लागू होंगे 5 नए नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा प्रभाव, पढ़ें पूरी खबर 

New Rules From May 1 2025: कुछ दिनों में अप्रैल माह खत्म होगा। मई की शुरूआत के साथ-साथ कई बड़े बदलाव भी होंगे। इस लिस्ट में बैंकिंग, एटीएम और रेलवे भी शामिल है। नए नियमों का प्रभाव आम आदमी के जेब पर पड़ सकता है। कई सेवाएं महंगी हो जाएगी। वहीं कुछ बदलावों से फायदा भी होगा। इन नियमों की जानकारी सभी नागरिकों को होनी चाहिए। ताकि वे समय रहते वित्तीय प्लानिंग कर पाएं।

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।  उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बता दें इसी महीने सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया था।

एटीएम से जुड़े नए नियम  

एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। आरबीआई ने ATM इंटरचेंज फीस वृद्धि को मंजूरी दे दी है। 1 मई से यदि कोई यूजर होम नेटवर्क के बाहर किसी मशीन से लेनदेन करता है, तो उसे शुल्क का भुगतान करना होगा। बैलेंस की जांच करने पर भी यह नियम लागू होगा। कैश निकासी के लिए अब 17 रुपये नहीं बल्कि 19 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

एक राज्य -एक आरआरबी लागू होगा 

वित्तमंत्रालय ने एक राज्य-एक आरआरबी नियम 1 मई से लागू होने जा रहा है। इसके तहत 11 राज्यों में 15 ग्रामीण बैंकों का विलय होगा। आरआरबी की संख्या 43 से घटकर 28 हो जाएगी।

रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े नए नियम 

रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। स्लीपर और एसी कोच में अब वेटिंग टिकट मान्य नहीं होगा, यह केवल जनरल कोच में मान्य होगा। एडवांस रिजर्वेशन अवधि को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। तीन प्रमुख शुल्क में भी वृद्धि होगी।

सेविंग्स अकाउंट और एफडी के ब्याज दरों में होगा संशोधन 

रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंकों ने बचत जमा खाता और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। आरबीएल बैंक सेविंग्स अकाउंट के लिए नए रेट 1 मई से लागू रहेगा। इस लिस्ट में अन्य कई बैंक भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews