छोटे कारोबारियों को हर महीने मिलेगी पेंशन, 60 के बाद होगी ठाठ, ये स्कीम है खास, 55 रुपये के निवेश से करें शुरुआत, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: नौकरीपेशा लोगों के कई योजनाएं उपलब्ध है, जिसके तहत पेंशन का लाभ मिलता है। लेकिन छोटे कारोबारियों के साथ ऐसा नहीं होता है। कारोबारियों को हर महीने एक सैलरी नहीं मिलती है। उनका बजट उनके कमाई पर निर्भर करता है। कभी ज्यादा तो कमी कमाई होती रहती है। इस स्थिति में ऐसे पेंशन प्लान की जरूरत पड़ती है, जो कम निवेश भविष्य में वित्तीय सुरक्षित करने की गारंटी है। खुदरा व्यापारी, छोटे दुकान के मालिक और अन्य कारोबारी जिनका बिजनेस 1.5 करोड़ से कम उनके लिए भारत सरकार एक खास स्कीम चला रही है।

स्कीम के बारे में

इस स्कीम का नाम नेशनल पेंशन स्कीम फॉर ट्रेडर्स (NPS Traders) है। इसके तहत निवेशक की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को पेंशन की 50% राशि प्रदान की जाती है। 18 से 40 वर्ष के छोटे कारोबारी इस स्कीम का उठा सकते हैं। इनकम टैक्स भुगतान करने वालों के लिए यह योजना नहीं है। निवेशक के 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर पेंशन मिलने लगती है। इसके लिए आपको हर महीने पैसे जमा करने होंगे।

कैलकुलेशन

योजना के तहत इसमें 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का निवेश हर महीने कर सकते हैं। स्कीम के तहत कम से कम 3000 रुपये की मंथली पेंशन मिलती है। यदि कोई भी व्यक्ति 29 वर्ष की उम्र में योजना को खरीदता है तो उसे 60 वर्ष के उम्र तक हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 40 वर्ष में निवेश शुरू करने पर 400 रुपये हर महीने जमा करने होंगे।

ऐसे उठायें लाभ

एनपीएस ट्रेडर्स का लाभ ऑफलाइन जन सेवा केंद्र में जाकर उठाया जा सकता है। इसके अलावा आप www.maandhan.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स की जरूरत पड़ती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है । MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews