पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में हुई कटौती, सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में बढ़ गए ईंधन के दाम

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में हुई कटौती, सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में बढ़ गए ईंधन के दाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में पेट्रोलियम प्रोडक्ट की बढ़ती कीमतों पर कंट्रोल पाने के लिए विंडफोल टैक्स लगाती है, जिसे अब काम करने का फैसला सरकार कर चुकी है। इससे पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) समेत विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाले टैक्स भी कम हो चुके हैं। बता दें की सरकार ने गैसोलीन एक्सपोर्ट पर लगाई गई विंडफोल टैक्स में 6 रुपये प्रति लीटर की लेवी को खत्म करने का फैसला लिया है। इतना ही डीजल और विमान फ्यूल के निर्यात पर भी 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में घरेलू बाजार में जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कटौती कर सकती है।हालांकि अब तक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़े… MP Weather: 3 दिन तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, 22 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखी गई। पेट्रोल जहां पेट्रोल में 0.16 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है, वहीं डीजल की कीमत में 0.15 रुपये की गिरावट देखी गई। इसी के साथ प्रदेश में पेट्रोल की कीमत ₹109.45 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹94.66 प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जहां आज ईंधन कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।

इस लिस्ट में विदिशा, सिंगरौली, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, सतना, रतलाम, रायसेन, पन्ना, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, गुना, बुरहानपुर, बेतूल और अलीराजपुर शामिल हैं।  रीवा और शहडोल आज भी अपने जगह पर स्थिर हैं, यहां पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है। वहीं सीधी, उमरिया, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, खरगोन, खंडवा, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बालाघाट, अनुपुर और अलीराजपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से सधिक और 111 रुपये से कम है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : UP – Bihar में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, कटनी, मंदसौर, मंडला, नीमच, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। रायसेन, रतलाम, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और भिंड में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews