कच्चे तेल में उछाल, 80 डॉलर के पार पहुंची कीमत, MP के इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

कच्चे तेल में उछाल, 80 डॉलर के पार पहुंची कीमत, MP के इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Prices:इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। एक बार फिर क्रूड ऑयल 80 डॉलर के पार पहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड 1.32 डॉलर की वृद्धि के साथ 80.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 75.42 डॉलर में बिक रहा है। हालांकि इस बदलाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने ईंधन के नए रेट भी जारी कर दिए है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा गया है। इन शहरों में जयपुर, लखनऊ, पटना, गुरुग्राम और नोएडा के अलावा मध्यप्रदेश के कई शहर भी शामिल है।

पेट्रोल की कीमतों में बदलाव

एमपी में कहीं की फ्यूल की कीमतों में गिरावट हुई है तो कहीं इजाफा देखा गया है। खरगोन में पेट्रोल पर 1.04 रुपये, नरसिंहपुर में 0.75, रीवा में 0.93 रुपये, अशोकनगर में 0.49 रुपये की वृद्धि देखी गई है। शिवपुरी, खंडवा, रतलाम, पन्ना, खंडवा, जबलपुर, झाबुआ, हरदा, ग्वालियर और बालाघाट में भी हल्का इजाफा देखा गया है। दूसरी तरफ मंदसौर में 0.77 रुपये, राजगढ़ में 0.81, सीहोर में 0.57 रुपये, शहडोल में 0.35 रुपये और उमरिया में 0.42 रुपये की गिरावट भी हुई है।

श्योपुर, बालाघाट और रीवा में आज भी पेट्रोल की कीमत आसमान छूती नजर आ रही है, यहाँ 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी ज्यादा है। विदिशा, उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भिंड और  बेतूल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से ज्यादा है। अशोकनगर, छतरपुर, दतिया, धार, गुना, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, सिवनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में इसकी कीमत 109 रुपये से ज्यादा और 110 रुपये से कम है। उमरिया, शिवपुरी, शहडोल, नीमच, खरगोन, खंडवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर भाव में इसके भाव 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

डीजल के दाम भी बढ़ें

राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर डीजल 93.90 रुपये में बिक रहा है। खरगोन में डीजल कीमतों में 0.95 रुपये, नरसिंहपुर में 0.63 रुपये, रीवा में 0.85 रुपये और बालाघाट में 0.57 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कच्चे तेल में उछाल, 80 डॉलर के पार पहुंची कीमत, MP के इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews