Hindi News

गांधी जयंती पर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कहीं घटे तो कहीं बढ़ गए दाम, फटाफट चेक करें ताजा भाव 

Published:
2 अक्टूबर को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। मध्यप्रदेश में कहीं उछाल तो कहीं गिरावट आई है। 
गांधी जयंती पर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कहीं घटे तो कहीं बढ़ गए दाम, फटाफट चेक करें ताजा भाव 

Petrol Diesel Prices Today: 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए देश अपडेट कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब में आज ईंधन के कीमतों में गिरावट देखी गई है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बढ़ोत्तरी हुई है।

बुधवार को मध्य प्रदेश में कहीं पेट्रोल और डीजल के कीमत में इजाफा तो कहीं कहीं गिरावट दर्ज गई है। खरगोन में पेट्रोल के भाव में एक रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वही मंदसौर में 1.10 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा रतलाम, रायसेन, पन्ना, मंडला, इंदौर, देवास, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अशोक नगर  औरअनूपपुर में बीते दिन के मुकाबले ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। भोपाल, दमोह, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मुरैना, सीहोर, शहडोल और विदिशा में गिरावट आई है।

महानगरों में ईंधन का भाव (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में कितनी है कीमत? (Petrol Diesel Price in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत  भोपाल में 106.15 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.28 रुपए, रीवा में 109.01 रुपए और उज्जैन में 106.90 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत  भोपाल में 91.55 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इन्दौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.70 रुपए, रीवा में 94.20 रुपए और उज्जैन में 92.25 रुपए है।

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price)

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर के नीचे है। ब्रेंट क्रूड  2 अक्टूबर को 1.32% वृद्धि के साथ 74.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 1.50% की वृद्धि के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड 70.88 डॉलर प्रति बैरल है।