
Stock Market Update : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट उछाल के साथ शुरू हुआ। आज 30 जनवरी 2023 को शेयर मार्केट (Share Market Today 30 January 2023) की ओपनिंग बड़ी तेजी के साथ हुई और क्लोजिंग भी बढ़त के साथ ही हुई।
ऐसी रही Sensex और Nifty की ओपनिंग
नये कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सुबह शेयर बाजार ओपन होते ही उसमें तेजी दिखाई दी, मार्केट की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 258.17 अंक की बढ़त के साथ 59589.07 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई का निफ्टी 91.70 अंक की तेजी के साथ 17696.00 अंक के स्तर पर खुला।
क्लोजिंग के समय ऐसा था सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
शेयर मार्केट में आज दिनभर तेजी ही दिखाई दी, मार्केट की क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 169.51 अंक की तेजी के साथ 59500.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी (Nifty) 44.70 अंक की तेजी के साथ 17649.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

