Hindi News

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक की खास FD स्कीम, मिल रहा 7.90% ब्याज, 31 मार्च को हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं लाभ

Published:
31 बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम 31 मार्च 2025 के बाद बंद हो जाएगी। इसमें एचडीएफसी बैंक भी शामिल। 35 महीने के एफडी पर 7.85% रिटर्न मिल रहा है। 
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक की खास FD स्कीम, मिल रहा 7.90% ब्याज, 31 मार्च को हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं लाभ

कई बैंक खास सुविधाओं के साथ स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर करते हैं। इसमें देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक “HDFC Bank” भी शामिल है। बैंक ग्राहकों को स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर (Special FD Scheme) कर रहा है, जो बचत को बढ़ाने में निवेशकों की मदद कर सकते हैं। इसका लाभ मौजूदा और नए ग्राहक दोनों उठा सकते हैं। योजना की डेडलाइन नजदीक है। 31 मार्च 2025 के बाद बंद हो जाएगी। 

एचडीएफसी बैंक अपने स्पेशल एडिशन एफडी के तहत दो टेन्योर ऑफर करता है। इसमें 35 महीने और 55 महीने का विकल्प ग्राहकों को मिलता है। अधिकतम निवेश की सीमा 3 करोड़ रुपये से कम हो कम निर्धारित की गई है। न्यूनतम 5 हजार रुपये जमा कर सकते हैं। दोनों डिपॉजिट प्लान पर वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज भी बैंक ऑफर कर रहा है।

कितना मिल रहा ब्याज?

35 दिन यानी 2 साल 11 महीने के स्पेशल एफडी टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 55 महीने यानी 4 महीने 7 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% ब्याज मिल रहा है। बैंक सामान्य एफडी के 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3%  प्रतिशत से लेकर 7.40% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें जान लें

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 15 से 29 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 90 दिन से लेकर 6 महीने तक- 4.50%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक- 5.75%
  • 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 6.60%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 7.10%
  • 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम- 7.25%
  • 21 महीने से लेकर 2 साल तक- 7%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 2 साल 11 महीने से कम- 7%
  • 2 साल 11 महीने से लेकर 35 महीने तक- 7.35%
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम- 7%
  • 4 साल 7 महीने से लेकर 55 महीने तक- 7.40%
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 7%

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews