Hindi News

प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD स्कीम, 375 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.90% रिटर्न, अप्रैल में हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं लाभ 

Published:
प्राइवेट बैंक अपने स्पेशल एफडी स्कीम के तहत 5 टेन्योर ऑफर कर रहा है। योजना 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ब्याज मिल रहा है। आइए जानें टेन्योर के हिसाब से कितना रिटर्न मिल रहा है?
प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD स्कीम, 375 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.90% रिटर्न, अप्रैल में हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं लाभ 

कई बैंक और एनबीएफसी विभिन्न प्रकार के एफडी स्कीम (Special FD Scheme) ऑफर करते हैं। इनके ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव भी करते रहते हैं। वर्तमान में प्राइवेट सेक्टर का आईडीबीआई बैंक ग्राहकों को स्पेशल स्कीम ऑफर कर रहा है। इस योजना का नाम “आईडीबीआई उत्सव एफडी ” है। सामान्य नागरिकों को स्कीम के तहत न्यूनतम 7.05 प्रतिशत और अधिकतम 7.40% ब्याज मिल रहा है। एफडी स्कीम की डेडलाइन नजदीक है। 31 मार्च 2025 तक इसक लाभ उठाया जा सकता है।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.15% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। हालांकि 300 दिन के टेन्योर पर सुपर सीनियर सिटीजंस को वरिष्ठ नागरिकों जितना ब्याज मिल रहा है। स्कीम के तहत बैंक प्रीमेच्योर विड्रोल की सुविधा भी बैंक ऑफर करता है। कुल शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।

एफडी स्कीम में 5 टेन्योर का ऑप्शन

आईडीबीआई के इस स्पेशल एफडी स्कीम में चार अलग-अलग टेन्योर शामिल हैं। 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन के अलग टेन्योर पर बैंक अलग ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक इनमें से किसी भी एक का चुनाव कर सकते हैं।

कितना मिलेगा रिटर्न?

उत्सव एफडी स्कीम के तहत 300 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.05% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.55 प्रतिशत है। 375 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.90% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.35%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 8% ब्याज मिल रहा है। 555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 8.05% ब्याज मिल रहा है। 700 दिन टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.20%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.85% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दरें

  • 7 से 30 दिन- 3%
  • 31 से 45 दिन- 3. 25%
  • 46 से 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.50%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल से कम- 7%
  • 3 साल से 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
  • 10 साल से अधिक और 20 साल तक- 4.80%
  • 5 साल टैक्स सेवर एफडी- 6.50%

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews