Hindi News

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने किया Loan के ब्याज दरों में बदलाव, बढ़ाया MCLR, यहाँ जानें डिटेल  

Published:
Last Updated:
एचडीएफसी बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए एमसीएलआर दरों में बदलाव किया है। लोन की दरें 9.20% से लेकर 9.45% है। इसका प्रभाव ईएमआई पर भी पड़ सकता है।
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने किया Loan के ब्याज दरों में बदलाव, बढ़ाया MCLR, यहाँ जानें डिटेल  

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती करके आमजन को राहत दी है। वहीं देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने लोन (Loan Rates) के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। ओवरनाइट टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है।

एमसीएलआर में वृद्धि के बाद दरें 9.15% से बढ़कर 9.20% हो गया है। नए रेट 7 फरवरी 2025 से प्रभावी हैं। बाकी सभी टेन्योर के लिए एमसीएलआर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी रेंज अब 9.20% से 9.45% है।

क्या है एमसीएलआर?

बता दें कि एमसीएलआर लोन के लिए न्यूनतम ब्याज दर होता है, जो बैंक लगाते हैं। इसमें संशोधन होने से ईएमआई और लोन की दरें प्रभावित होती हैं। एमसीएलआर में इजाफा होने से पर्सनल लोन, होम लोन, व्हीकल लोन, बिजनेस लोन इत्यादि महंगा होता है।

कितनी हैं लोन की दरें?

ओवरनाइट के लिए एमसीएलआर 9.20% है। 1 महीने के लिए भी दरें 9.20% है। 3 महीने के लिए दरें 9.30% और 6 महीने के लिए 9.40% हैं। एक साल के लिए ब्याज 9.40%, 2 साल के लिए 9.45% और 3 साल के लिए एमसीएलयात 9.45% है।

एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न?

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 15 से 29 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 90 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.50%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक- 5.75%
  • 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 6.7%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 7.10%
  • 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम- 7.25%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 2 साल लेकर 11 महीने से कम- 7%
  • 2 साल 11 महीने से लेकर 35 महीने तक- 7.35%
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम- 7%
  • 4 साल 7 महीने से लेकर- 55 महीने तक- 7.40%
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 7%
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !