Hindi News

MP में पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुए बदलाव, प्रदेश में ईंधन दिल्ली से भी महंगा, जाने सभी शहरों का हाल  

Published:
MP में पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुए बदलाव, प्रदेश में ईंधन दिल्ली से भी महंगा, जाने सभी शहरों का हाल  

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के नए दाम आज सुबह ही जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक इंधन की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर है। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत 119.52 रुपए प्रति लीटर रही, तो वहीं डीजल की कीमत 102.44 रुपए प्रति लीटर देखी गई। देखा जाए तो मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमत देश की राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा है।

यह भी पढ़े … Share Market : कमजोर हुआ बाजार, Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट

आज अगरमालवा, बाडवानी, बेतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, धार, डिंडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, सिओनी, सीधी, शिवपुरी में पेट्रोल की कीमत ₹119 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, सतना, रीवा, शहडोल, श्योपुर, उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई। अन्य शहरों की बात करें तो अशोक नगर, भोपाल, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मुरैना, रायसेन, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत ₹118 प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

पूरे प्रदेश में पेट्रोल की सबसे सस्ती कीमत ₹117 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई प्रदेश के कुछ शहर जैसे की रतलाम, सागर और सीहोर इस लिस्ट में शामिल है। 6 अप्रैल के बाद से ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत ₹100 के पार है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है लेकिन बावजूद इसके एमपी में ईंधन की कीमत महंगी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews