सितंबर महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी का रेट 2,34,886 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।
गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर रही। बता दें कि गणेश चतुर्थी के चलते सोमवार, 14 सितंबर 2026 को भारत का सर्राफा बाजार बंद है। शनिवार-रविवार को भी अवकाश के चलते नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। इसलिए आज भी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार (11 सितंबर 2026) के रेट ही मान्य होंगे।
भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव
भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?
दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,41,400 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।
सोने-चांदी की कीमतों में क्यों हो रहा है बदलाव?
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर इंडेक्स की मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 99.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों और कीमती धातुओं की कीमत पर भी पड़ रहा है। ब्रेंट क्रूड 107 से 108 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 102 से 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की फिर चिंता बढ़ गई है। साथ ही वैश्विक स्तर पर महंगाई का खतरा मंडराने लगा है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹95.68 से ₹95.87 के दायरे में कमजोर होकर ट्रेड कर रहा है। रुपये की गिरावट ने आयातित सोने और कच्चे तेल को और महंगा बना दिया है। औद्योगिक मांग/कमी (सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी (EV) मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर) के चलते चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। फिलहाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Fed) की ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक मिडिल ईस्ट संकट कम नहीं होता और कच्चे तेल की कीमतें नीचे नहीं आती, तब तक बुलियन (सोना-चांदी) में उठा-पटक देखने को मिल सकती है।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






