MP Breaking News

Gold-Silver Rate Today : सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, ये है 13 सितंबर का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट

Gold Silver Rate 13 September: वैश्विक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.34 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास, आइए जानते हैं भोपाल-इंदौर और दिल्ली का लेटेस्ट रेट
gold silver rates

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार (11 सितंबर 2026) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लुढ़क कर 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है, वहीं चांदी के रेट भी गिरकर 2,34,886 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई।

इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर रही।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • 22 कैरेट सोना 1,41,850 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है।
  • वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

मध्य पूर्व में जारी ईरान-अमेरिका तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर आने वाले आंकड़ों से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।  भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। साथ ही वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति (महंगाई) का भी खतरा मंडराने लगा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,390 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 65.02 डॉलर प्रति औंस के आसपास टिके हुए हैं। भारतीय रुपया ​अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर बना हुआ है। रुपये की कमजोरी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट के बावजूद भारत में सोने और चांदी के दाम उच्च स्तर पर टिके हुए हैं।

​बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कच्चे तेल में तेजी जारी रहती है और फेड ब्याज दरों पर सख्त रुख अपनाता है, तो सोने में फिर अच्छा खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहने और गिरावट पर ही खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
Gold-Silver Rate Today : सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, ये है 13 सितंबर का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट - MP Breaking News