Hindi News

जनवरी में लॉन्च हुई ये 5 स्पेशल FD स्कीम, ग्राहकों को मिल रहा तगड़ा ब्याज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

Published:
जनवरी में अब तक 5 स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च हो चुकी है। दो योजनाएं विशेषकर 80 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए शुरू हुई है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?
जनवरी में लॉन्च हुई ये 5 स्पेशल FD स्कीम, ग्राहकों को मिल रहा तगड़ा ब्याज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

फिक्स डिपॉजिट को निवेश के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। कोई बैंक ग्राहकों को कम समय में ज्यादा रिटर्न देने के लिए FD स्कीम ऑफर करते हैं। जनवरी 2025 में कई बैंकों ने नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। इस लिस्ट में कई प्राइवेट और सरकारी बैंक शामिल हैं।

साल 2025 के पहले महीने में आईडीबीआई बैंक और एसबीआई ने 80 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए नई स्कीम लॉन्च की है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने दो एफडी टेन्योर पेश किए हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी नई लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत भी कर दी है।

पीएनबी की दो नई एफडी स्कीम

पंजाब नेशनल बैंक में 303 दिन और 506 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। 303 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और 506 दिन के एफडी 6.7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट 3 करोड़ रुपये के निवेश पर प्रभावी होते हैं।

BOB की स्पेशल एफडी स्कीम

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के  लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी आकर्षक ब्याज मिल रहा है। इसमें कई सुविधाएं भी बैंक ऑफर कर रहा है। न्यूनतम इंटरेस्ट रेट सामान्य नागरिकों के लिए 4.25 प्रतिशत और अधिकतम 7.15% है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा। वहीं बैंक 400 दिन के स्पेशल उत्सव डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.30% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए IDBI की खास स्कीम

आईडीबीआई अपने चिंरजीवी सुपर सीनियर सिटिजन एफडी स्कीम पर भी बेहतर रिटर्न दे रहा है। 555 दिन के टेन्योर पर 8.05% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। यह स्कीम 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के नागरिकों के लिए बैंक ने पेश की है।

एसबीआई की स्पेशल स्कीम

एसबीआई  पैट्रन एचडी स्कीम 80 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए लॉन्च की गई है। इसमें सुपर सीनियर सिटीजन को 0.10% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7.60% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews