Hindi News

धनतेरस से पहले सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, नई FD स्कीम लॉन्च, मिलेगा आकर्षक ब्याज, जानें डिटेल 

Published:
बैंक ने नई फेस्टिव सीजन एफडी स्कीम लॉन्च की है। 400 दिन के टेन्योर पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। रेगुलर एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव हुआ है। 
धनतेरस से पहले सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, नई FD स्कीम लॉन्च, मिलेगा आकर्षक ब्याज, जानें डिटेल 

Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। साथ ही नई एफडी स्कीम भी लॉन्च की है। जिसपर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए बैंक ने नई “BOB उत्सव डिपॉजिट स्कीम” का ऐलान कर दिया है।

इस स्कीम के तहत 400 दिनों के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.30% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.80% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.90% रिटर्न मिल रहा है। इसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

रेगुलर एफडी पर दे रहा इतना ब्याज (Bank Of Baroda FD)

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने रेगुलर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.25% से लेकर 7.15%  ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 0.50% ज्यादा है। वहीं बैंक बॉब ग्रीन डिपॉजिट एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 6.45% और अधिकतम 7.10%  ब्याज दे रहा है।

टैक्स सेवर एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव (Tax Saving FD)

3 करोड़ रुपये से कम के डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट और टैक्स सेवर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव हुआ है। नई दरें 14 अक्टूबर से प्रभावी है। 5 वर्ष के टैक्स सेविंग डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है। 5 साल से 10 साल से टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें (Fixed Deposit Interest Rates)

  • 7 से 14 दिन- 4.25%
  • 15 से 45 दिन- 4.50%
  • 46 से 90 दिन- 5.50%
  • 91 से 180 दिन- 5.60%
  • 181 से 210 दिन- 5.75%
  • 211 से 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल- 6.85%
  • 1 साल से अधिक और 400 दिन तक- 7%
  • 400 दिन से अधिक और 2 साल तक- 7%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.15%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.80%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
  • 10 साल से अधिक- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews