MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इस मल्टीबैगर ने निवेशकों को दिया तगड़ा मुनाफा, एक साल में दिया 284% से ज्यादा का रिटर्न

महज 17.3 करोड़ के मार्केट कैप वाली एक कंपनी ने शेयर मार्केट में धूम मचा दी है। दरअसल बीते 1 साल में कंपनी ने अपने निवेशकों को दो गुना रिटर्न दिया है। वही आप इसके फेस वैल्यू पर नजर डालेंगे तो आप चौंक जाएंगे। चलिए हम इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
इस मल्टीबैगर ने निवेशकों को दिया तगड़ा मुनाफा, एक साल में दिया 284% से ज्यादा का रिटर्न

यदि आप stock market में ट्रेड करते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे मल्टीबैगर शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 1 साल में निवेशकों को दोगुना रिटर्न दिया है। बता दे की इस शेयर ने निवेशकों को एक साल के अंदर 284% से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है। वहीं इस शेयर की फेस वैल्यू जानकार आप चौंक जाएंगे।

इसने निवेशकों को न सिर्फ रिटर्न दिया है। बल्कि शेयर बाजार में सभी की नजरे अपनी ओर खींच ली है। दरअसल बीते कुछ दिनों में इस शेयर में अपर सर्किट भी देखने को मिला है। बता दें कि 27 नवंबर को लगे अपर सर्किट में इसकी कीमत 16.7 रुपए पहुंच चुकी है।

बीएसई और एनएससी दोनों पर लिस्ट है कंपनी

दरअसल SAB Events & Governance Now Media Ltd ने निवेशकों को जमकर रिटर्न दिया है। जिसके चलते पूरे शेयर बाजार में इस शेयर की चर्चा की जा रही है। यह शेयर बीएसई और एनएससी दोनों पर लिस्ट है। वहीं इस शेयर के अब तक के हाल पर नजर डाली जाए तो इसका 52 वीक का हाई 17.5 रूपए है। जबकि इसके लो पर नजर डाली जाए तो 52 वीक के अंदर यह 4.25 तक आ चुका है। वहीं इसके मार्केट कैप की बात की जाए तो उसका मार्केट कैप कुल 17.3 करोड़ का है। जबकि इसके शेयर की फेस वैल्यू ₹10 मात्र है। इस शेयर ने निवेशकों को 284% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

वित्तीय विषेशज्ञ की सलाह अवश्य लें

इस मल्टीबैगर स्टॉक्स की कुल माइनस वैल्यू 1.80 रुपए है। दरअसल यह कंपनी डिजिटल मीडिया वेबसाइट और MICE (Meetings, Incentives, Conferences, Exhibitions) के व्यवसाय में कार्यरत है। हालांकि यहां एक पैनी स्टॉक है इसके चलते इसमें निवेश के लिए वित्तीय सलाहकार की सलाह अवश्य लें। दरअसल बिना जानकारी और कम अनुभव का नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में निवेश को लेकर हमेशा एक वित्तीय विषेशज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
इस मल्टीबैगर ने निवेशकों को दिया तगड़ा मुनाफा, एक साल में दिया 284% से ज्यादा का रिटर्न