भू-राजनीतिक तनाव के कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में कटौती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर लिए गए फैसले के बीच सराफा बाजारा में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 18 जून 2026 को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51,100 से 1,52,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,650 से 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम देखी गई है।
इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव बाजार में औसतन 1,13,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में औद्योगिक मांग में सुस्ती और निवेशकों की सतर्कता के कारण घरेलू बाजार में चांदी का भाव काफी नीचे आ गया है। गुरुवार को चांदी की कीमत 2, 46,500 से 2,64,900 रुपये के बीच चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,310 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 69 डॉलर प्रति औंस के करीब चल रहा हैं।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) ने अपनी ताजा बैठक में ब्याज दरों को फिलहाल 3.50% से 3.75% पर स्थिर रखा है, लेकिन साथ ही संकेत दिए हैं कि साल 2026 के अंत तक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जा सकती है। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूत देखी गई है। डॉलर इंडेक्स 99.6 के स्तर के पास पहुंच गया है, जिससे अन्य मुद्राओं सहित कमोडिटी मार्केट पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 94.23 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिका और ईरान के बीच आज समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इससे स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज (Strait of Hormuz) के जल्द दोबारा खुलने की उम्मीद है। अमेरिका-ईरान युद्ध की स्थिति शांत होने से कच्चे तेल की कीमतों में सुधार देखा गया है। ब्रेंट क्रूड $76 प्रति बैरल से नीचे और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड $75 प्रति बैरल के पास आ गया है, जिसने वैश्विक ऊर्जा संकट को बड़ी राहत दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव पूरी तरह खत्म होने और डॉलर इंडेक्स की अगली चाल से ही अब सोने-चांदी के भाव को स्पष्ट दिशा मिलेगी।
ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए सोने-चांदी के भावों में राज्यों के जीएसटी (GST) मेकिंग चार्ज और स्थानीय राज्य कर शामिल नहीं हैं, इसलिए राज्यवार खुदरा दुकान पर अंतिम रेट अलग हो सकते हैं। स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।






