अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने ग्रुप बी और सी के नॉन-फैकल्टी पदों के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस केंद्रीय भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न एम्स संस्थानों और अन्य केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य संगठनों में कुल 1,484 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रशासनिक, तकनीकी, प्रयोगशाला, नर्सिंग सहायता, क्लेरिकल और अन्य विभागों से जुड़े पद शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर 3 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। AIIMS द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा।
परीक्षा की तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एम्स ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी जमा नहीं करनी होगी और आवेदन में सुधार के लिए ईमेल या डाक के माध्यम से भेजे गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026
कुल पद: 1484
किन पदों पर भर्ती होगी?
भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें असिस्टेंट डाइटीशियन, डाइटीशियन, वार्डन, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर,जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), असिस्टेंट इंजीनियर, फार्मासिस्ट स्टोर कीपर, कैशियर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट स्टोर्स ऑफिसर, जूनियर स्टोर ऑफिसर, लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, लाइब्रेरियन ग्रेड-I, मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, कोडिंग क्लर्क, पर्सनल असिस्टेंट ,जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट फायर ऑफिसर
फायर टेक्निशियन, ड्राइवर ,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर , मल्टी पर्पज वर्कर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर,योगा इंस्ट्रक्टर, प्रोग्रामर, रिसर्च असिस्टेंट, मेडिकल फोटोग्राफर, जूनियर फोटोग्राफर, आर्टिस्ट और अन्य पद शामिल है।
इन संस्थानों में मिलेगी नौकरी
चयनित उम्मीदवारों को देश के कई प्रमुख स्वास्थ्य और चिकित्सा संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से एम्स भोपाल, एम्स भुवनेश्वर, एम्स बठिंडा, एम्स बिबीनगर, एम्स बिलासपुर,एम्स देवघर, एम्स गोरखपुर, एम्स गुवाहाटी, एम्स जोधपुर, एम्स कल्याणी, एम्स मंगलागिरी, एम्स मदुरै, एम्स नागपुर, एम्स नई दिल्ली, एम्स पटना, एम्स रायबरेली, एम्स रायपुर, एम्स राजकोट, एम्स रेवाड़ी, एम्स ऋषिकेश, एम्स विजयपुर समेत कई अन्य एम्स संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), चित्तरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (CNCI) कोलकाता, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC), रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज (RIPANS) आइजोल, AIIMS-CAPFIMS और पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जैसे संस्थान में भी नौकरी करने का मौका मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता: अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता रखी गई है, जिसमें न्यूनतम 10वीं/12वीं पास से लेकर संबंधित विषय में आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन (B.Sc/B.Pharm) और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है जबकि कई पदों के लिए 30 वर्ष और कुछ विशेष पदों के लिए 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसके तहत ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
सैलरी : 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा
आवेदन शुल्क: सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये तय किया गया है। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 2,400 रुपये है। दिव्यांग (PwBD) वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन बहुस्तरीय परीक्षा के माध्यम से होगा। सबसे पहले सभी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। फिर एक मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसके बाद उन्हें संस्थानों की प्राथमिकता चुनने का मौका मिलेगा और अंत में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के बाद अंतिम नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और संबंधित विषयों से जुड़े होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू तिथि: 13 जून 2026
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख : 3 जुलाई 2026 है।
- एनओसी जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
- आवेदन स्वीकृति स्थिति जारी तिथि: 11 जुलाई 2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि: जुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह
- सीबीटी परीक्षा (संभावित) 25 से 27 जुलाई 2026
- स्किल टेस्ट: बाद में घोषित किया जाएगा






