
Yogi Adityanath development projects Program in Unnao
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उन्नाव जिले को बड़ी सौगात दी उन्होंने 570 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। योगी ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक एवं नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए। सीएम ने कहा ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ अपने सम्मान और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देता है। विरासत की रक्षा के साथ ही ‘विकास यात्रा’ को गति प्रदान करने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।
योगी ने कार्यक्रम ने मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा मैं जब पिछली बार यहाँ आया था तब सांसद साक्षी महाराज ने पीड़ा जाती थी कि एक तरफ लखनऊ और एक तरफ कानपुर और बीच में इउन्नव अपने आपको उपेक्षित महसूस करता है तब मैंने कहा था उपेक्षित नहीं रहने देंगे विकास की हर योजना उन्नाव आयेगी और आज देखो आज जहाँ से भी कनेक्टिविटी देखो फोर लेन है और गंगा एक्सप्रेस वे की यात्रा का लाभ लेकर उन्नाव का व्यक्ति लखनऊ को बाईपास कर सीधा दिल्ली भी जा सकता है और प्रयागराज भी जा सकता है।
योगी ने कहा अब कानपुर के लिए भी लखनऊ से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बन रहा है और उन्नाव की कानपुर की कनेक्टिविटी को दूर करने के लिए गंगा नदी पर ब्रिज की मांग हो रही थी हम देंगे , उन्होंने कहा उन्नाव को पिछड़ने नहीं देंगे, जितना पैसा चाहिए देंगे, कमी नहीं होने देंगे योगी ने कहा उन्नाव में जल्दी ही इंडस्ट्रीयल क्लस्टर भी बनेगा इसके लिए जमीन अधिग्रहण भी शुरू हो गया यहाँ के युवाओं को यहीं रोजगार भी मिलेगा।
सपा या कांग्रेस के नेताओं को किसी गरीब के लिए आंसू बहाते हुए देखा?
योगी ने कह जो काम भाजपा की डबल इंजन सरकार कर रही है वो काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों को करने से किसने रोका था? अरे उनमें क्षमता ही नहीं थी, वे भ्रष्ट थे केवल अपने परिवार के बारे में सोचते थे गरीब के बारे में नहीं सोचते थे। आपने कभी समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के नेताओं को किसी गरीब के लिए आंसू बहाते हुए देखा है, ये लोग तो माफिया के मरने पर आंसू बहाते हैं। योगी ने कहा जब मैं इन सरकारों के माफिया राज को देखता हूँ तो रामायण याद आती है सोचता हूँ उसमें खर, दूषण, मारीच और सुबाहु ऐसी ही रहे होंगे जैसे सपा और कांग्रेस के समय माफिया थे।
नया उत्तर प्रदेश भ्रष्टों को कतई स्वीकार करने को तैयार नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा जब मैं कांग्रेस और सपा के नेताओं के दोहरे चरित्र को देखते हूँ मुझे हंसी आती है जिन लोगों ने पहचान का संकट खड़ा किया वे अज उपदेश देते हैं? जिन लोगों ने प्रदेश को माफिया राज में तब्दील कर दिया था, जिन्होंने प्रदेश को दंगाग्रस्त बना दिया था, कर्फ्यूग्रस्त बना दिया था, पर्व के पहले उपद्रवग्रस्त बना दिया जाता था वे लोग आज उपदेश दे रहे हैं , इनमें जरा भी शर्म हो तो अपना कार्यकाल देख लो पता चल जायेगा कितने गहरे पानी में है , अब नया उत्तर प्रदेश इन भ्रष्टों को कतई स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
आपने कभी समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के नेताओं को किसी गरीब के लिए आंसू बहाते हुए देखा है,
ये लोग माफिया के मरने पर आंसू बहाते हैं… pic.twitter.com/zJKk3IcXok
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 18, 2026
जिन लोगों ने प्रदेश को माफिया राज में तब्दील कर दिया था…
वे लोग आज उपदेश दिए जा रहे हैं…
'नया उत्तर प्रदेश' इन भ्रष्टों को कतई स्वीकार करने को तैयार नहीं है… pic.twitter.com/TtU1ujFQDi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 18, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

