कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025 टियर-2 की फाइनल आंसर-की, रिस्पांस शीट और मार्क्स (स्कोरकार्ड) आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 17 जून 2026 को जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 (रात 09:00 बजे) तक अपना डाटा देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट से लिंक हटा दिया जाएगा।
इसके बाद अभ्यर्थी अपनी फाइनल आंसर-की, रिस्पांस शीट या स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट नहीं ले पाएंगे, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। खास बात ये है कि आयोग ने इस बार सभी क्वालिफाइड (सफल) और नॉन-क्वालिफाइड (असफल) उम्मीदवारों के व्यक्तिगत नंबर भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। इसके जरिए आप अपने अंतिम स्कोर और कट-ऑफ के अंतर को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं।
टियर-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19 जनवरी को आयोजित करवाई गई थी। इस भर्ती के माध्यम से 14 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाना है।
ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Login’ सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- डैशबोर्ड में लॉगिन करने के बाद ‘Answer Key’ या ‘Result/Marks’ वाले टैब पर क्लिक करें।
- ’SSC CGL Tier-II Final Answer Key & Marks’ के लिंक का चयन करें।
- आपकी रिस्पांस शीट और प्राप्तांक स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका पीडीएफ सेव करें और प्रिंटआउट निकाल लें।







